Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ED ऑफिस में पुलिस ने ली तलाशी, तमिलनाडु में मिली थी बम से धमकी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News: आज 31 अक्टूबर है। देश में ठंडक की एंट्री हो चुकी है। दक्षिण में उठने वाला चक्रवात मोंथा भी अब शांत हो चुका है। आज लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। इस मौके पर गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें पीएम मोदी भी भाग ले रहे हैं। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बीती रात गोलीबारी की एक बड़ी वारदात हुई है। फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आज की छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
तमिलनाडु पुलिस बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDDS) ने चेन्नई नुंगमबक्कम के शास्त्री भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु DGP के आधिकारिक पते और ED मुख्यालय दोनों पर बम की धमकी वाला ईमेल मिला था।
भारतीय नौसेना फरवरी 2026 में विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा का आयोजन करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को बेड़े की समीक्षा करेंगी। इस कार्यक्रम में पहली बार स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के साथ-साथ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां भी भाग लेंगी।
बिहार के मोकामा हत्याकांड के बाद फिर बवाल शुरू हो गया है। दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी की घटना हुई है। बीते दिन जन सुराज के प्रत्याशी के समर्थन में दुलार चंद्र यादव की हत्या हुई थी। मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इधर, दुलारचंद यादव की शवयात्रा में पंडारक और बाढ़ के बीच, राजद और जनसुराज समर्थकों का बबाल, पुलिस के साथ धक्का मुक्की! चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती,माहौल बेहद तनावपूर्ण! शव का पोस्टमार्टम करवाने में प्रशासन के छूट रहे पसीने!
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अजहरुद्दीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई i उन्हें मिलाकर अब तेलंगाना में 16 मंत्री हो गए हैं। जबकि तेलंगाना में विधायकों की संख्या के बिहार से 18 मंत्री हो सकते हैं।

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

#breaking : BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh’s helicopter made an emergency landing in a field during election campaigning in Bihar. #biharelections #brijbhushan #emergencylanding #helicopteremergency #brijbhushansharansingh #biharelection2025 #biharelection pic.twitter.com/KBbubpukng

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्विगी इंस्टामार्ट किचन में आग लग गई। दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं, अग्निशमन अभियान जारी है।

गुजरात में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पीएम मोदी कश्मीर के लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं? क्या कश्मीर में हालात सामान्य हैं? पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में न तो किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई जांच हुई है। कल ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे छह लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। क्या यही आपका ऑपरेशन सिंदूर है? कहा कि आपको यह कहने की हिम्मत नहीं है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।

बिहार में चुनावी माहौल है। इसी बीच अपराध भी बढ़ता जा रहा है। मोकामा हत्याकांड के बाद आरा में हत्याकांड हुआ है। आरा में पिता पुत्र की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज, हमारे राष्ट्र की एकता और आंतरिक सुरक्षा घुसपैठियों के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और इसके जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की और इस समस्या से आंखें मूंद लीं। वोट बैंक की राजनीति के लिए, उन्होंने जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया। “

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश, सरदार साहब की मृत्यु के बाद के वर्षों में, तत्कालीन सरकारों में राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति उतनी गंभीरता नहीं दिखी। एक ओर कश्मीर पर हुई गलतियां, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर में उत्पन्न समस्याएं और देश भर में नक्सलवाद व माओवादी आतंकवाद का प्रसार, राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सीधी चुनौतियाँ थीं। लेकिन उस दौर की सरकारों ने सरदार साहब की नीतियों पर चलने के बजाय, रीढ़विहीन रवैया अपनाया। देश को इसका परिणाम हिंसा और रक्तपात के रूप में भुगतना पड़ा।

#watch | Ekta Nagar, Gujarat | On Rashtriya Ekta Diwas, Prime Minister Narendra Modi says, "Today, the unity and internal security of our nation face a serious threat from infiltrators. For decades, foreign infiltrators have been entering our country, consuming its resources, and… pic.twitter.com/XqIPuNipTC
गृहमंत्रालय ने साल 2025 के लिए विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के 1,466 कर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ प्रदान किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने कुआलालंपुर में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ से मुलाकात की।

#watch | Defence Minister Rajnath Singh meets US Secretary of War, Pete Hegseth in Kuala Lumpur. pic.twitter.com/NFAnP2kxIz

दुलारचंद यादव हत्या मामले में मृतक के पोते के बयान पर भदौर थाना में मोकामा के जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह उनके भतीजे रणवीर और कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह और कंजय सिंह सहित एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता की शपथ दिलाई।

#watch | Gujarat | Prime Minister Narendra Modi administers the oath of unity on the occasion of Rashtriya Ekta Diwas, the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel. #sardarpatel150(Source: DD News) pic.twitter.com/3ezrQZZoJO
अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने युद्धविराम जारी रखने का फैसला किया है। तुर्की और कतर की मध्यस्थता में 25-30 अक्टूबर के बीच Istanbul बैठक में समझौता हुआ कि 18-19 अक्टूबर को हुए युद्धविराम को आगे बढ़ाया जाए। आगे की रूपरेखा 6 नवम्बर 2025 को Istanbul में ही बैठक में तय की जाएगी।

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

#watch | Delhi | President Droupadi Murmu offers tribute at the statue of Sardar Vallabhbhai Patel on the occassion of Rashtriya Ekta Diwas celebrated in honour of his birth anniversary. pic.twitter.com/xoMPwXLr3b
आज भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती है। इस मौके पर गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें पीएम मोदी भी भाग लेने गुजरात जा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News