—विज्ञापन—
Aaj ki Taaza Khabar LIVE News Update: नमस्कार, आज 1 अक्टूबर 2025 को देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है और आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान PM मोदी आज डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे. वहीं PoK में आज पाकिस्तान की हुकूमत के खिलाफ लंबा मार्च निकाला जाएगा. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
इसके अलावा आज देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…
प्रधानमंंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में शिरकत की. वे समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. समारोह दिल्ली में डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ, जिसमें PM मोदी RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। विजय विहार थाना इलाके में एक साल की मासूम भाग्या की बाल्टी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह मुंह के बल पर बाल्टी में गिर गई थी। बाल्टी आधी भरी हुई थी। भाग्या अपने जुड़वा भाई के साथ नहाने जा रही थी। मां ने उसकी कपड़े उतार दिए थे। इस हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस हादसे से सदमे हैं।
प्रधानमंंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में पहुंचे गए हैं. समारोह दिल्ली में डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चल रहा है, जिसमें PM मोदी बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर वे RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे.
#watch | Delhi | PM Narendra Modi arrives at Dr. Ambedkar International Centre to participate in the centenary celebrations of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) as the Chief Guest.Source: DD pic.twitter.com/i9E4XFH1dF
— ANI (@ANI) October 1, 2025
#watch | Delhi | PM Narendra Modi arrives at Dr. Ambedkar International Centre to participate in the centenary celebrations of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) as the Chief Guest.Source: DD pic.twitter.com/i9E4XFH1dF
बीजेपी नेता और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग की है। पत्र में सिद्दीकी में लिखा है कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से यदि डॉ. हेडगेवार को अलंकृत किया जाता है तो यह न केवल उनके महान योगदान का उचित सम्मान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी राष्ट्रसेवा का प्रेरक संदेश बनेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि उसके शांति प्रस्ताव का 3-4 दिन में जवाब दिया जाए। चेतावनी दी गई कि प्रस्ताव ठुकराने पर कड़े परिणाम होंगे और इजरायल को सैन्य कार्रवाई तेज करने की पूरी छूट होगी। ट्रंप की योजना के तहत हमास को हथियार छोड़ने, 72 घंटे में सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने, युद्धविराम स्वीकार करने और गाजा की सत्ता से हटने को कहा गया है ।
प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय शांति बल की व्यवस्था का भी जिक्र है, जिसकी निगरानी अमेरिकी नेतृत्व वाली समिति करेगी, जिसके ट्रंप ही अध्यक्ष होंगे। हमास ट्रंप के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं, इसको लेकर संदेह है। लेकिन ट्रंप के अल्टीमेटम को हाल ही के वर्षों में मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे सीधा हस्तक्षेप माना जा रहा है।
जबलपुर में इंदौर जैसा भीषण हादसा हुआ है। एक बस अनियंत्रित होकर देररात नो एंट्री जोन में घुस गई और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुर्गा पंडाल तक पहुंची। बस की चपेट में कई लोग आए और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। 3 घायलों की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने पथराव करके बस में तोड़-फोड़ की। सिहोरा थाना क्षेत्र के गौरी तिराहे की घटना है। हादसे के बाद भगदड़ मच गई थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है।
PoK में आज पाकिस्तान की हुकूमत के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा ये घोषणा जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता शौकत नवाज मीर ने की है। प्रस्ताव है कि PoK में 1 अक्टूबर को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया जाए, लेकिन PoK में पाकिस्तानी पुलिस और सेना प्रदर्शन का दमन पर उतारू है। विद्रोह के हालात को दबाने के लिए सामान्य नागरिकों पर बर्बर दमन जारी रखा गया है, जिससे पूरे PoK में जिंदगी ठप है। इसी बीच मंगलवार को अजीब घटना घटी, जब भीड़ पर काबू पाने के लिए भेजी गई पुलिस के कुछ जवानों को PoK के प्रदर्शनकारियों ने पकड़ लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का दिल्ली में आज शताब्दी समारोह है, जिसमें PM नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लेंगे. इस मौके पर वे RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. समारोह डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे होगा. बता दें कि RSS दशहरा पर्व से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है, जिसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में 7 बड़े कार्यक्रम होंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in