Edited By Khushbu Goyal
Credit- News24 Hindi GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज दिल्ली हाई कोर्ट में शाम 6 बजे ‘गुड बिहेवियर’ बॉन्ड को चुनौती देने वाली नेहा बोरा की याचिका पर फैसला आएगा, जो बीते दिन सुरक्षित रख लिया गया था. वहीं आज UP, बिहार, महाराष्ट्र और कनार्टक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग चल रही है और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इधर आज भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है. उधर आज प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया.
आज उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के मतदान को लेकर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, मुरादाबाद बिजनौर समेत कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद रहे. इधर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड गए हैं, जहां वे पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भी करेंगे. वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से अजरबैजान की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं, जहां द्विपक्षीय बैठक होगी. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
watch | दिल्ली: त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आमिर शोकीन को गिरफ्तार किया है। उसे सदर बाजार पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले जाया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 192, 196, 352 और 353 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना। बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ दिनों की घटनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड 'अतिथि देवो भव:' की समृद्ध परंपरा का पालन करती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोक संस्कृति, गर्मजोशी से भरा आतिथ्य और आपसी सद्भाव की भावना देवभूमि की एक खास पहचान है, जहाँ कला, संस्कृति और कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया जाता रहा है।
शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है.
VIDEO | Delhi: Several protesters detained during a march against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in central Delhi. The protesters were heading towards the Election Commission of India (ECI) headquarters to protest against the alleged deletion of voters. https://t.co/XrcaoYnGpQ
watch बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पोलैंड प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। (सोर्स: CMO) https://t.co/RHcuVjBNPs
इंडिगो एयरलाइंस ने सऊदी अरब के रियाद जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. उड़ानें रद्द करने का आदेश 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा.
फरीदाबाद के फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा फूट गया है, क्योंकि वे पिछले 24 घंटे से बिजली न आने से त्रस्त हैं. विरोध जताते हुए लोगों ने आज सोहना रोड पर जाम लगा दिया. बिजली न होने की वजह से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी.
कर्नाटक में भूकंप के झटके लगे हैं और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है. वहीं भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
दिल्ली के भारत मंडपम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चिन्मय अमृत अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया. उन्होंने साधु संतों को चिन्मय उत्सव की बधाई दी और कहा की आज पुरानी यादें ताजा हो गई हैं.
तेलंगाना में पुलिस के अनुसार, मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मेडीपल्ली थाना क्षेत्र में वारंगल हाईवे पर एक तेज रफ्तार SUV ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे 2 लोग घायल हो गए हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर में आज MLC चुनाव हो रहे हैं और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के महल स्थित न्यू इंग्लिश हाई स्कूल में अपना वोट डाला.
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के तीनों आरोपी समीर, जतिन और अंकित खटक को सोनीपत से एंटी-एक्सटॉर्शन सेल मुंबई लाया है.
चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 5 के बीच रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में मिला. पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भी 15 किलोमीटर की गहराई में मिला. अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 25 किलोमीटर की गहराई में मिला.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301