जॉन ब्रिटास की जीवनी (John Brittas Biography in Hindi) – PoliTalks News


John Brittas Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको जॉन ब्रिटास जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.



John Brittas Latest News  – जॉन ब्रिटास केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने पत्रकारिता और टेलीविजन मीडिया के क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल किया. वे मलयालम कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक हैं, जिसके अंतर्गत कैराली टीवी जैसे मीडिया संस्थान आते हैं. वर्ष 2016 से 2021 तक उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सलाहकार के रूप में भी काम किया. अप्रैल 2021 में वे केरल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और संसद के उच्च सदन में पहुँचे. इस लेख में हम आपको जॉन ब्रिटास के जीवन परिचय (John Brittas Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जॉन ब्रिटास (John Brittas) का जन्म 15 मई 1966 को केरल के कन्नूर जिले के नाडुविल में हुआ था. उनके पिता का नाम ए. पी. पैली (Late Shri A. P. Paily) और माता का नाम अन्नम्मा (Shrimati Annamma) है.
उनका विवाह 6 फरवरी 1995 को शीबा (Shrimati Sheba.) से हुआ था. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी रेलवे बोर्ड की उप निदेशक (Deputy Director, Railway Board) हैं.
उनपर 6 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info – 2021)
स्थायी पता : नंबर 10-बी, केजीएस, ग्रीन्स अपार्टमेंट्स, कौडियार, गोल्फ लिंक्स रोड, तिरुवनंतपुरम, केरल – 695003
दूरभाष- मोबाइल: 9447820010
वर्तमान पता : 138-140, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली 110011
जॉन ब्रिटास के पास बीए, एमए, एम.फिल., पीएच.डी की डिग्री है. उन्होंने केरल के कालीकट विश्वविद्यालय और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पढाई की है.  
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
जॉन ब्रिटास ने पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया. उन्होंने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दोनों में काम किया. बाद में उन्हें कम आयु में ही दिल्ली में पत्रकारिता करने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने देश की राजनीति और सामाजिक घटनाओं को करीब से कवर किया. पत्रकारिता में अनुभव बढ़ने के साथ जॉन ब्रिटास टेलीविजन मीडिया के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए. उन्होंने कैराली टीवी और एशियानेट जैसे चैनलों के लिए कई कार्यक्रमों का संचालन किया. ‘जेबी जंक्शन’, ‘क्वेश्चन टाइम’, ‘क्रॉसफायर’ और ‘नम्मल थम्मिल’ उनके चर्चित कार्यक्रमों में शामिल हैं. वे एशियानेट कम्युनिकेशंस में बिजनेस हेड के पद पर भी काम कर चुके हैं. बाद में वे मलयालम कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक बने.
जॉन ब्रिटास कॉलेज के दिनों से ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे और विश्वविद्यालय छात्र संघ में पदाधिकारी रहे. पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने के दौरान भी वे केरल की राजनीति से जुड़े रहे. वर्ष 2016 में केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया. उन्होंने इस पद पर वर्ष 2021 तक काम किया. अप्रैल 2021 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जॉन ब्रिटास को केरल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुँचे. उनका कार्यकाल अप्रैल 2021 से शुरू हुआ.
राज्यसभा में जॉन ब्रिटास विभिन्न संसदीय समितियों में भी काम कर चुके हैं. वे वाणिज्य संबंधी समिति, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रह चुके हैं. विदेश मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति में भी उन्होंने काम किया है. वर्तमान में जॉन ब्रिटास केरल से सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति के साथ-साथ वे मीडिया के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल अप्रैल 2027 तक है.
2021 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जॉन ब्रिटास की कुल संपत्ति 3.99 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 44 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको जॉन ब्रिटास जीवनी (John Brittas Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

सब्सक्राइब करें
हर सुबह चुनिंदा राजनीतिक खबरें आपके ईमेल पर पाएं।
Your trusted source for unbiased political news, insightful analysis, and breaking updates from across the nation.
© 2026 PoliTalks News. All rights reserved.
Made with ❤️ in India

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News