Edited By Khushbu Goyal
Credit- News 24 GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय वायुसेना (IAF) की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ नामक एयर शो की शुरुआत होगी, जो 24-25 अक्टूबर को भी होगा. वहीं भारत के 3 दिवसीय भारत दौरे पर आए पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इधर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 100 उद्योगपतियों और कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी और नीदरलैंड की 3 दिन की यात्रा पर जाएंगे. उधर आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर जेल में आजम खान से मिलेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के नजफगढ़ सीवर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
लखनऊ स्थित आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की विशेष अदालत ने जाली भारतीय मुद्रा (FICN) की तस्करी के दोषी नेपाली नागरिक शेख जावेद इकबाल को 9 वर्ष और 7 महीने के कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर ₹30,000 का आर्थिक जुर्माना भी लगाया. दोषी को यूपी एटीएस ने 23 फरवरी 2015 को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली (महराजगंज) से ₹26,03,500 मूल्य के उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था. विदेशी मूल के जाली नोटों के जरिए देश की आर्थिक संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के मद्देनजर लखनऊ के एटीएस थाने में आईपीसी की धारा 489B, 489C तथा यूएपीए (UAPA) की धारा 16 के तहत मामला दर्ज किया गया था. एटीएस की प्रभावी पैरवी के बाद विशेष अदालत ने यह सजा सुनाई.
Lucknow: A Nepali national, identified as a supplier of counterfeit Indian currency, has been sentenced to 9 years and 7 months in prison. A fine of Rs 30,000 has also been imposed, as per the verdict delivered by the special judge of the ATS court. The individual was arrested by the ATS on February 23, 2015, with counterfeit currency totaling ₹26,03,500. The accused, Sheikh Javed Iqbal (alias Ashfaq Ansari), was arrested at the Sonauli (Maharajganj) border point along the Indo-Nepal frontier. A case was registered at the ATS police station in Lucknow under Sections 489B and 489C of the Indian Penal Code. The seized counterfeit notes were found to be of high quality and of foreign origin; consequently, Section 16 of the UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act) was also invoked. The convicted individual, Sheikh Javed—a resident of Narayani Parsa, Belwa (Nepal), and currently residing at Mehtab Bagh, Hussainabad (Lucknow)—was sentenced following effective prosecution by the ATS.
— ANI (@ANI) October 22, 2026

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी अजेश बाबू के समर्थन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में करीब 20,000 लोगों को पक्के मकान मिले हैं और 15,000 से अधिक लोग स्वनिधि योजना से लाभान्वित हुए हैं. यादव ने आगे बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत लगभग ₹300 करोड़ खर्च किए गए हैं, जबकि अमृत 2.0 के तहत ₹120 करोड़ हाल ही में पेयजल, सड़क चौड़ीकरण और पार्कों के विकास के लिए जारी किए गए. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से केंद्र और राज्य सरकार से अधिक से अधिक फंड सुनिश्चित कर विकास को गति दी जा सकेगी.
watch | Anantapur, Andhra Pradesh: On the BJP’s mayoral candidate Ajesh Babu, State Health Minister Satya Kumar Yadav says, "…The transformation that has happened in the past 12 years across the country and also more particularly Anantapur and more particularly for the Anantapur city. Almost 20,000 people have got houses under Pradhan Mantri Awas Yojana. More than 15,000 people have benefited through the Swamidhi Yojana. Almost 300 crores is being spent under AMRUT. And recently, another 120 crores have been released approximately under AMRUT 2.0 also, providing drinking water, and also providing infrastructure facilities, widening the roads, and developing parks… So we can tap the maximum amount if the BJP mayoral candidate wins through the state government, and we can tap more funds from the Government of India also…"

वित्तीय विषयों पर ‘कंटेंट’ बनाने वाले 27 वर्षीय वी. हरीश को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूट्यूबर जेसन सैमुअल विजयकुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, हरीश की निवेश सलाह संबंधी योग्यता को लेकर विजयकुमार द्वारा कथित तौर पर साइबर उत्पीड़न किए जाने के बाद 27 वर्षीय हरीश ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गवाहों के बयानों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि हरीश की आत्महत्या के लिए 30 वर्षीय विजयकुमार जिम्मेदार था. विजयकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 223 रहा, जो बुधवार (245) की तुलना में थोड़ा कम है. वहीं, सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी के कुल 54 निगरानी केंद्रों में से 29 पर हवा 'खराब' श्रेणी में रही, जबकि जहांगीरपुरी में शाम 7 बजे एक्यूआई 305 दर्ज हुआ, जो 'बहुत खराब' स्तर है. शेष अन्य केंद्रों पर स्थिति 'मध्यम' बनी रही.
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 23 से 25 अक्टूबर और उसके बाद के छह दिनों तक हवा 'खराब' श्रेणी में ही बने रहने की आशंका है. आईआईटीएम पुणे के अनुसार, पराली के धुएं की वजह से दिल्ली में पीएम 2.5 के स्तर में 7.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को देशभर के खिलाड़ियों से 25 अक्टूबर को होने वाली तीसरी कश्मीर मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. उमर ने श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में कश्मीर मैराथन एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ कश्मीर मैराथन में हिस्सा लेंगे.” मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण इसमें हिस्सा लेना है. उन्होंने कहा, “जीतना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना भाग लेना. इसमें हिस्सा लें और मैराथन का आनंद उठाएं.” उमर ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए मौके पर पंजीकरण की सुविधा अब भी उपलब्ध है.
राजधानी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज पड़ोसी राज्यों के साथ एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की. इस बैठक में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण के उपायों की समीक्षा की गई. बैठक में तय किया गया कि दिल्ली की सीमाओं पर गैर-अनुपालन वाली बसों को डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक शहर में चुनिंदा वाहनों के प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे. प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की जांच तेज करने, सड़क की धूल दबाने और निर्माण कार्य से जुड़े प्रदूषण पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. सभी संबंधित एजेंसियों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों का समयबद्ध पालन करने और रीयल-टाइम समन्वय मजबूत करने को कहा गया है.
Delhi Traffic Police held an inter-state coordination meeting today to review GRAP Stage-I measures. Authorities discussed diverting non-compliant buses at Delhi borders, enforcing vehicle entry restrictions from November 1 to January 31, checking pollution certificates, and curbing road dust and construction-related pollution. Agencies were directed to ensure time-bound implementation of CAQM guidelines and strengthen real-time coordination. (Source: Delhi Police)

बहुचर्चित परविंदर झोटा हत्याकांड में मानसा पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को अदालत में पेश किया. मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के अनुसार, आरोपी अश्विनी कुमार, नीलम रानी, दीपन गर्ग और लाडी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक हिरासत के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामले की अग्रिम जांच के लिए आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अपनी हिरासत में ले सकती है.
Punjab: In the Parvinder Jhota murder case, all four accused—Ashwini Kumar, Neelam Rani, Deepan Garg, and Ladi—were produced before the court today via video conferencing. Consequently, all the accused have been remanded to judicial custody. Following this, the CBI may take them into custody on a production warrant: Mansa SSP Vaibhav Choudhary

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतदान और मतगणना के मद्देनजर 23 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. जिला प्रशासन ने इन दोनों दिनों को 'शुष्क दिवस' घोषित करते हुए शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. यह आदेश सेना और अर्धसैनिक बलों की कैंटीनों, अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों तथा अन्य संबंधित लाइसेंसधारकों पर भी लागू होगा. जिलाधिकारी विशाख जी. द्वारा 19 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार विधान परिषद निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है, लिहाजा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है. आदेश में कहा गया है कि संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ग) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जिले में शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है.
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी शीतकालीन कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 152 उड़ानों का संचालन होगा. यह नया शेड्यूल 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा. हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, साप्ताहिक उड़ानों की संख्या ग्रीष्मकालीन 811 से बढ़कर 1,000 से अधिक हो जाएगी.घरेलू नेटवर्क के तहत प्रति सप्ताह 900 उड़ानों का संचालन किया जाएगा. इसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ, नोएडा और नवी मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर के लिए भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. हाल ही में अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु के लिए सेवाएं शुरू की हैं. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या भी प्रति सप्ताह 68 से बढ़कर 110 होगी. दुबई और मस्कट के लिए फेरे बढ़ेंगे, जबकि थाई एयरएशिया बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान (सप्ताह में 4 दिन) फिर से शुरू करेगी.
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. गैरसैंण में आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले हुई इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई. कैबिनेट ने सत्र के दौरान पटल पर रखे जाने वाले लगभग ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस बजट के जरिए राज्य के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और जन-कल्याणकारी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.
Dehradun, Uttarakhand: Ahead of the upcoming Gairsain Assembly session starting October 27, the state Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, convened today and approved around 26 proposals. The Cabinet cleared a supplementary budget of approximately ₹7,412 crore, which will be tabled during the upcoming session.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मामले में पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे सहित तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया. इससे पहले नागपुर अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इन आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की थी, जिसके बाद पुलिस टीम इन्हें लखनऊ लेकर आई. पुलिस इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने और साजिश के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
watch | Lucknow, Uttar Pradesh: Shiva Sharma murder case | Three accused, including Shraddha Dubey and her sister Rashmi Dubey, were taken for medical examination after questioning The Nagpur court had earlier granted their transit remand to the Uttar Pradesh Police. https://t.co/me0G4VQZGM

'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' के तहत जयपुर में आयोजित रोडशो को राजस्थान के उद्योगपतियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक शालिनी अग्रवाल ने कहा कि 2003 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल ने सरकार और उद्योगपतियों को एक साझा मंच दिया है. कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में गुजरात की औद्योगिक नीतियों और 2047 के विकास रोडमैप को प्रस्तुत किया गया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के 30 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य में गुजरात ने 3.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प रखा है.
watch | Jaipur, Rajasthan: On the Vibrant Gujarat Global Summit 2027, Shalini Agarwal, Managing Director of Gujarat Urja Vikas Nigam Limited, says, "Prime Minister Narendra Modi started the Vibrant Gujarat initiative in 2003, bringing the government and industrialists onto one platform and beginning the implementation of the concept of ease of doing business. As a result, people from across India and the world are investing in Gujarat in various innovative sectors… A roadshow was organised in Jaipur under the leadership of Gujarat Cabinet Minister Kunvarji Bavaliya, and we witnessed an encouraging response from Rajasthan. Industrialists from diverse sectors attended, and we presented Gujarat's industrial development plan for 2047, its industrial policies and strategic advantages… The Prime Minister has set a target of a $30 trillion economy for Viksit Bharat by 2047, with Gujarat setting a target of $3.5 trillion… Today's roadshow reflects the enthusiasm among Rajasthan's industrialists to participate in the Vibrant Gujarat Global Summit…"

दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए GRAP-1 लागू किए जाने पर, अतिरिक्त CP (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या कहती हैं, 'दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है. इसके तहत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जाम को कम करने के लिए जरूरी इंतजाम करेगी. हम जनता से अपील करते हैं कि वे अपने 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट' (PUCC) को वैध रखें. जिन वाहनों के सर्टिफिकेट की समय-सीमा समाप्त हो गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है और इसे और तेज किया जाएगा. जो कमर्शियल वाहन दिल्ली के रास्ते से गुजर रहे हैं (यानी जिनका गंतव्य दिल्ली नहीं है), उन्हें बॉर्डर से ही दूसरी तरफ मोड़ दिया जाएगा… हम लोगों से यह भी गुजारिश करते हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि हम सब मिलकर दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बना सकें और ट्रैफिक से होने वाली परेशानियों को कम कर सकें.'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कह, 'डॉ. के. कस्तूरीरंगन समिति की रिपोर्ट को लेकर हमारे कुछ मुद्दे हैं. मैं वन मंत्री से मिलूंगा. मैं मंत्री सिंधिया से भी मुलाकात करूंगा.'
watch | Karnataka CM DK Shivakumar arrives in Delhi. He says, "We have some issues regarding the Dr K. Kasturirangan committee report. I will meet the Forest Minister. I will also meet Minister Scindia ji." https://t.co/MgQx9VwVxH
हरियाणा के हिसार जिले में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग हुई है, ऐसा दावा किया गया है. गैंगस्टर आर के मीणा ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक की हत्या की गई है. 35 साल के समीर घोष की हत्या हुई है, जिसके बाद 2 गुटों में हिंसक झड़प भी हुई, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने 8941 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. पुनरुद्धार परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है और इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज अपने जन्मदिन पर यमुना को शुद्ध करने का संकल्प लिया है. साल 2029 तक यमुना को पूरी तरह निर्मल करके रहेंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी नेता आशुतोष रांका, सौरव दाव और आजिंक्य शिंदे को नोटिस भेजा गया है. सीजेपी के तीन नेताओं को आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना होगा.
गुजरात के अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी रिकवरी की है. क्राइम ब्रांच ने 25.5 करोड़ की हेरोइन और मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा है कि गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज रामपुर की जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों को साधने का प्रयास करेंगे. कांग्रेस के साथ गठबंधन, सीट और संभावित उम्मीदवार समेत कई मसलों पर चर्चा कर सकते हैं. आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव उनके घर भी जाएंगे, जहां वे पत्नी और बेटों से भी मुलाकात करेंगे. जौहर विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे.
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत के 3 दिवसीय दौरेपर हैं और आज वे दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. हैदराबाद हाउस में दोनों पक्षों की द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके बाद जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी किया जा सकता है. बैठक में भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे पर जाएंगे. उनके साथ करीब 100 उद्योगपति और कारोबारी भी जाएंगे. दौरा आज से 27 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान भारत और दोनों यूरोपीय देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज से भारतीय वायुसेना (IAF) का एयर शो शुरू होगा. IAF की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर विंग्स ओवर गंगा एयर शो किया जा रहा है, जिसका आज पहला दिन है. आज के बाद एयर शो 24-25 अक्टूबर को भी होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो में शामिल हो सकते हैं.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कस्टम डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301