—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार की प्रमुख खबर की बातें करें तो आज से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चर्चा शुरू हो रही है. वहीं नया बिहार बनाने का संकल्प लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव जहानाबाद से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन के तहत चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग आज से शुरू होगी. दूसरी ओर, आज 21वें दिन भी वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का कहना है, “लुधियाना के आठ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वे मृतक कार्तिक को जानते थे और अक्सर उससे बहस करते थे। उनका किसी गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं था। सैम, गौतम और साहिल समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल और एक 12 बोर का देसी हथियार बरामद किया गया है। 4-5 अन्य आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।”
#watch | On the arrest of three accused in the murder of social media influencer Kartik Baggan, Ludhiana Police Commissioner Swapan Sharma says, "Eight accused belonging to Ludhiana were identified. They were known to the deceased Kartik, and they would often engage in arguments… pic.twitter.com/oZDIAkXpjp
— ANI (@ANI) September 16, 2025
#watch | On the arrest of three accused in the murder of social media influencer Kartik Baggan, Ludhiana Police Commissioner Swapan Sharma says, "Eight accused belonging to Ludhiana were identified. They were known to the deceased Kartik, and they would often engage in arguments… pic.twitter.com/oZDIAkXpjp
काठमांडू में हालिया Gen- Z प्रदर्शनों के बाद ट्रैफिक पुलिस वर्दी के बिना ड्यूटी करने को मजबूर है. प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीली यूनिफॉर्म और सीटी छीनकर सोशल मीडिया पर उसका मजाक उड़ाया था. अब कई पुलिसकर्मी उधार ली हुई बेल्ट-शर्ट या आम कपड़ों में तैनात दिखाई दे रहे हैं.
CPN-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्पकमल दहल प्रचंड ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पेरिस दांडा का दौरा किया, जिसे 8-9 सितंबर को हुए Gen-Z प्रदर्शनों के दौरान आगजनी में जला दिया गया था. इस घटना के बाद प्रचंड की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि देशभर के कैडरों की मदद से पार्टी का नया और भव्य केंद्रीय कार्यालय बनाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार रिवीजन दाखिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के सभी शिक्षक अनुभवी हैं और समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने 5 साल से फरार महिला ठगबाज को गिरफ्तार कर लिया है। डिलीवरी ऐप से पुलिस को लोकेशन मिली थी। आरोपी महिला सुमन (48) दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, सुमन ने साल 2018 में एक ही प्लॉट को दो अलग-अलग खरीदारों सरदार कुलवंत सिंह और योगेश कुमार-दीपक गहलोत को बेच दिया था। इस दौरान उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। मामले में नजफगढ़ थाने में FIR संख्या 937/2020, धारा 420/467/468/471 IPC दर्ज की गई थी।
2024 में कोर्ट ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी का आधार डिटेल्स खंगाला और पाया कि उसके नाम से नया मोबाइल नंबर जारी हुआ है। इस नंबर पर एक फूड डिलीवरी ऐप से लगातार मैसेज आ रहे थे। पुलिस ने कंपनी से संपर्क कर उस मोबाइल नंबर से जुड़े ऑर्डर की सटीक लोकेशन ली और फिर छापा मारकर सुमन को मोहन गार्डन इलाके से पकड़ लिया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 बिलियन डॉलर का मानहानि और Libel का केस दायर किया है। उन्होंने NYT को देश के इतिहास के सबसे खराब और गिरे हुए अखबारों में से एक बताते हुए कहा कि यह अब Radical Left Democrat Party का माउथपीस बन चुका है।
नेपाल से फरार 4 विदेशी कैदी धनुषा में गिरफ्तार किए गए हैं। वे भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाइजीरिया के और एक ब्राजील का नागरिक शामिल है। ये चारों कोकीन तस्करी के मामले में सजा काट रहे थे। लेकिन हाल ही में जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई जेल ब्रेक की घटना का फायदा उठाकर ये कैदी भाग निकले थे। कई दिनों तक नेपाल में छिपते-छिपाते ये भारत की सीमा तक पहुंच गए और बिहार में प्रवेश करने की फिराक में थे।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते मारपीट हुई और 6 लोगों को चोटें लगीं। मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वेलकम थाना इलाके के सुभाष पार्क में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पालतू कुत्ते ने भी उन्हें काटा है। आरोपी नशे में गाली गलौज कर रहे थे पत्थर और रॉड से भी हमला किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज राजकीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचेंगे। इस राजकीय दौरे के साथ ट्रंप एकमात्र ऐसे अमेरिकी नेता हो जाएंगे, जिन्हें स्टेट गेस्ट के तौर पर दूसरी बार ब्रिटेन बुलाया गया है। बुधवार को वे राजा से मिलेंगे। विंडसर कास्टल पहुंचने पर उनका स्वागत प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स करेंगे। इसके बाद किंग चार्ल्स-III और रानी कैमिला शाही सम्मान के साथ उनकी अगुवाई करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी आज महाराष्ट्र में BMC चुनाव का बिगुल फूंकेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण से चुनावी शंखनाद होगा। आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा परिवर्तन का नारा देगी। वर्ली डोम में आज शाम 5.30 बजे भाजपा की विजय संकल्प रैली निकलेगी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मंत्री आशीष शेलार के संबोधन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी दिखेंगे।
महाराष्ट्र में नासिक के प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंस्पेक्टर तृप्ति सोनवणे ने बताया कि इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को सुबह लगभग 2.45 बजे एक फर्जी ईमेल पते से एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वड़ा पथरी रोड स्थित नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम है। स्कूल प्रशासन द्वारा सूचित किए जाने पर, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गहन जांच की। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे स्कूल के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई।
#watch | Maharashtra | Private school in Nashik receives bomb threat Inspector Trupti Sonawane says, "The Indiranagar Police Station received a threat email at around 2.45 AM, sent from a fake email address, claiming there was a bomb in the bathroom of Nasik Cambridge High… pic.twitter.com/9kNJCdfyZu
— ANI (@ANI) September 16, 2025
#watch | Maharashtra | Private school in Nashik receives bomb threat Inspector Trupti Sonawane says, "The Indiranagar Police Station received a threat email at around 2.45 AM, sent from a fake email address, claiming there was a bomb in the bathroom of Nasik Cambridge High… pic.twitter.com/9kNJCdfyZu
तेजस्वी यादव आज से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे. उन्होंने नया बिहार बनाने के संकल्प लिया है. उनका कहना है कि अधिकारी यात्रा बिहार में उद्योग-धंधे स्थापित करने, नए अवसर प्रदान करने, स्थायी नौकरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, चहुमुखी विकास और रोजगार सुनिश्चित करने की यात्रा है. इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, उसी तर्ज पर बिहार अधिकार यात्रा शुरू कर हैं, जिसके तहत RJD बिहारवासियों से सीधे कनेक्ट करेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in