Feedback
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 दिसंबर 2024 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. पीएम मोदी ने लोकसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर अपना संबोधन दिया. तेजस्वी यादव का ऐलान- बिहार चुनाव जीतते ही महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये. किसानों ने शनिवार को दिल्ली की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया. आतंकी हमलों पर बोले CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की जिम्मेदारी LG की है. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति संसद में महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद पद से हटा दिए गए.
‘हमारा संविधान भारत की एकता का आधार’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर अपने संबोधन में कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा, “यह हमारे लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है. भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है और हमारे लोकतंत्र की सफलता का आधार रहा है.”
तेजस्वी यादव का ऐलान- बिहार चुनाव जीतते ही महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये
चुनावों में महिला वोटर्स को लुभाने के लिए नई-नई योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है. इस क्रम में बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तेजस्वी यादव ने महिला वोटर्स को लुभाने के लिए ‘माई बहन मान योजना’ की घोषणा की है. तेजस्वी ने कहा कि उनके सत्ता में आने पर इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वोटर्स के लिए कोई घोषणा की है. इससे पहले उन्होंने बिहार में उपभोक्ताओं को ‘200 यूनिट मुफ्त बिजली’ देने का वादा किया.
किसानों ने स्थगित किया दिल्ली कूच प्लान… अब इस दिन ट्रैक्टर मार्च और रेल रोकने की दी चेतावनी
पंजाब की सीमा पर हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को दिल्ली की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया. पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों मंचों ने अपने जत्थे को वापस बुलाने का फैसला किया है. एक सवाल के जवाब में पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई के दौरान 17-18 किसान घायल हुए हैं.
‘जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित, सुरक्षा की जिम्मेदारी LG की’, आतंकी हमलों पर बोले CM उमर
24: एजेंडा आजतक के मंच पर ‘नई सरकार, कितना असरदार’ सेशन में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस, पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों और केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले आतंकी हमलों को लेकर बातचीत की. सीएम उमर अब्दुल्ला ने आर्टिकल 370 पर प्रस्ताव के सवाल पर कहा, “हम किसी एक लफ़्ज़ का इस्तेमाल या न इस्तेमाल करने से खुद को बांधना नहीं चाहते थे, हम जम्मू-कश्मीर का खुसूसी दर्जा वापस लाना चाहते हैं. संवैधानिक गारंटीज बहाल होनी चाहिए.”
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति पद से हटाए गए… यून सूक योल के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पास
साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली ने शनिवार को राष्ट्रपति यून सुक योल पर महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया, जिससे देश में मार्शल लॉ लागू करने के उनके विवादास्पद प्रयास को लेकर राजनीतिक संकट के बीच उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया. मतदान के बाद विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पार्क चान-डे ने कहा, “आज का महाभियोग लोगों की महान जीत है.”
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू