Feedback
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई में 1 से 17 नवंबर के बीच PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 25,610 वाहनों के चालान कटे. इन खबरों के अलावा, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक नए टैरिफ पर स्पष्टता नहीं तबतक, अमेरिका से ट्रेड डील नहीं. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें
IND vs NZ 1st Test Live Score Day 1: हेनरी निकोल्स के बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी जड़़ी फिफ्टी, भारत को विकेट की तलाश
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. फिलहाल न्यूजीलैंड की पहली पारी में बैटिंग चल रही है.
इंदिरा गांधी की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, X पर पोस्ट कर किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके उन्हें याद किया. अपने संदेश में PM ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला PM थीं.
युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में मचाया तहलका, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. चहल इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की.
India-US Trade Deal: जबतक टैरिफ कम नहीं, तबतक भारत-अमेरिका में डील नहीं!
अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है. उन्होंने आगे ये भी कहा कि जब तक नया टैरिफ लागू नहीं हो जाता, तब तक इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए जा सकते.
ना सिराज, ना जडेजा… वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 ने चौंकाया, शुभमन गिल ने बाहर करने की वजह बताई
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है. टीम में मोहम्मद सिराज, जडेजा और गुरनूर बरार को जगह नहीं मिली.
13 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ GTA 6, PubG से होगा मुकाबला?
13 साल के लंबे इंतजार के बाद Grand Theft Auto 6 (GTA-6) लॉन्च हो गया. भारत समेत दुनियाभर में रात 12 बजे GTA-6 की लॉन्चिंग हुई हैं. GTA 6 के शौकीनों को वाइस सिटी की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा. इस बार गेम में दो नए किरदार को शामिल किया है, जिनके नाम Jason Duival और Lucia Camino होंगे.
Ramayana box office collection day 14: रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ पार, भारत में धुरंधर को पछाड़ा
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने भारत में ₹1,000 करोड़ और दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैक्लनिक के आंकड़ों के मुताबिक, 14वें दिन, ‘रामायण’ ने 22,289 शोज से ₹23.20 करोड़ की नेट कमाई की. इससे पहले, यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई थी.
अमित शाह आज करेंगे दो दिवसीय ‘एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस’ का उद्घाटन, दिल्ली में जुटेंगी देशभर की एजेंसियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर को नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. NIA की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय सीमा-पार आतंकवाद है. इस म्मेलन में केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद से निपटने की रणनीति साझा करेंगी.
दिल्ली में प्रदूषण फैलाने पर बड़ा एक्शन, 25 हजार गाड़ियों के चालान, 2,446 फैक्ट्रियां बंद
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. नवंबर के पहले 17 दिनों में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 25,610 वाहनों के चालान काटे गए. वहीं, BS-VI मानक से नीचे के 30,742 वाहनों को दिल्ली की सीमा से वापस भेज दिया गया.
बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास ने रच दिया नया इतिहास, टेस्ट में पहली बार बना ये महारिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधर पीछे छूटे
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. लिटन दास टेस्ट मैच की एक पारी में विकेट के पीछे आठ शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू