Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव की जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई. इन खबरों के अलावा, भारत को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी ट्वेंटी मैच में 125 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. पढ़ें गुरुवार की बड़ी खबरें.
PM मोदी का तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा, डिफेंस और ट्रेड डील पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 10 जुलाई तक मेलबर्न के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीएम मोदी सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEOs फोरम में कारोबारियों को संबोधित करेंगे. साथ ही वे प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे.
21 महीने बाद टीम इंडिया में लौटा ‘स्पीड किंग’, क्या फिटनेस देगी साथ? जिम्बाब्वे टूर पर होगी अग्नि परीक्षा
मयंक यादव की जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है. मयंक यादव अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया के टी ट्वेंटी स्क्वॉड में लौटे हैं. यह वापसी उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. मयंक यादव को कई बार चोटें लगने के चलते ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला.
एक ही रनवे पर आए दो विमान, ATC ने बीच में ही रोकी टेक-ऑफ रन… मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा टला
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया. एक ही रनवे पर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान आ गए. सिलीगुड़ी से आया एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान अभी रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि एअर इंडिया की फ़्लाइट ने टेक-ऑफ़ रन शुरू कर दिया. एटीसी की सतर्कता से तुरंत टेक-ऑफ़ रोक दिया गया और विमान वापस बे में लौट आया.
India vs England 3rd T20I Highlights: नॉटिंघम में भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, मिली सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे
भारत और इंग्लैंड के बीच टी ट्वेंटी सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हरा दिया. भारत को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 11.4 ओवरों में 76 रनों पर ही सिमट गई. यह टीम इंडिया की टी ट्वेंटी इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी हार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभ्यताओं का रिश्ता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत सिर्फ सबसे तेज ग्रो करने वाली इकॉनोमी नहीं है. एनर्जी से लेकर कनेक्टिविटी और चिप मैन्यूफैक्चरिंग तक… भारत Unstoppable है.
उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर, मलबा आने से 32 सड़कें बंद
उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश आफत लेकर आई है. भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. भूस्खलन के कारण पहाड़ों से चट्टानें खिसकने, मलबा आने से कई रास्ते बंद हो गए हैं. लोगों को कहीं आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन रास्तों से मलबा हटाने के काम में कई टीमें जुटी हुई हैं.
महाराष्ट्र: जलगांव में बारिश से डैम ओवरफ्लो! हतनूर के 16 गेट खुले, तापी नदी किनारे अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के कई जिलों में भी बारिश से बुरा हाल है. जलगांव और भुसावल में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. हतनूर डैम में जलस्तर बढ़ने पर उसके 16 गेट 1 मीटर तक खोल दिए गए. डैम से तापी नदी में 33,408 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और डैम क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.
रायपुर की फैक्ट्री में ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेंद्री स्थित एक 3डी फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू में कर लिया. फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और विस्फोट के कारणों की जांच जारी है.
खाटू श्याम के दरबार जाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, मंदिर के पास बनेगा रेलवे स्टेशन
खाटू श्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंदिर के पास नया रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की है. यह स्टेशन सीकर-रींगस रेलखंड पर पलसाना और बावरी ठिकरिया के बीच बनेगा. मंदिर से इसकी दूरी क़रीब 11 किलोमीटर होगी, जिससे यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगी.
Microsoft ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला, AI की वजह से गईं हजारों नौकरियां
Microsoft ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने करीब 4,800 कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने का ऐलान किया है. सबसे ज्यादा असर कंपनी के कमर्शियल सेल्स और Xbox डिवीजन पर पड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह फैसला कंपनी को तेजी से बदल रही AI दुनिया के हिसाब से तैयार करने के लिए लिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू