Delhi CM Rekha Gupta attacked: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले से जुड़ी और देश-दुनिया की एक-एक खबर जानने के लिए जुड़े रहिए रहिए हमारे जी न्यूज के साथ.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ है. हमला करने वाले शख्स को हिरासत में लिया जा चुका है. जिसका नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया है. जिसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है. हमलावर ने सीएम पर अटैक क्यों किया ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
जनसुनवाई के दौरान हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रही थीं. रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. इसी क्रम में, बुधवार को वह लोगों की शिकायतें सुनने पहुंची थीं. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था. जब वह मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंचा, तो वह चिल्लाने लगा और उसी दौरान रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी ने मुख्यमंत्री को कुछ कागजात दिए थे.
आपके साथ आज का जी न्यूज लाइव ब्लॉग का सफर यही तक. फिर मिलेंगे किसी अगले लाइव ब्लॉग में. तब तक आप पढ़ते रहें https://zeenews.india.com/hindi
Aaj Ki Taza Khabar Live: कांग्रेस ने विधेयकों को ‘संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने वाला’ बताया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयकों के पेश किए जाने का कड़ा विरोध किया और चेतावनी दी कि ये संवैधानिक सुरक्षा उपायों को कमजोर करेंगे और राज्य एजेंसियों द्वारा राजनीतिक दुरुपयोग को बढ़ावा देंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं इन तीनों विधेयकों के पेश किए जाने का विरोध करता हूँ. यह विधेयक संविधान के मूल ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने वाला है. यह विधेयक राज्य के उन संस्थानों द्वारा राजनीतिक दुरुपयोग का द्वार खोलता है जिनके मनमाने आचरण पर सर्वोच्च न्यायालय ने बार-बार आपत्ति जताई है. यह सभी मौजूदा संवैधानिक सुरक्षा उपायों को हवा में उड़ा देता है.”
Aaj Ki Taza Khabar Live: विपक्ष के हंगामे के बीच गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश
बुधवार को लोकसभा में उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब सरकार ने संविधान में संशोधन के लिए तीन विधेयक पेश किए, जिनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री को आपराधिक आरोपों में लगातार 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटाने का प्रावधान है. विपक्षी दलों ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे गैर-भाजपा सरकारों को गिराने का एक गुप्त प्रयास बताया और केंद्र पर ‘पक्षपाती’ जाँच एजेंसियों और मनमानी गिरफ़्तारियों के ज़रिए निर्वाचित नेताओं को हटाने की शक्ति हासिल करने का आरोप लगाया.
Aaj Ki Taza Khabar Live: अमित शाह ने आज कौन तीन बिल पेश किए?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए.
Union Home Minister Amit Shah tables in Lok Sabha the Constitution (One Hundred and Thirtieth Amendment) Bill, 2025, Government of Union Territories (Amendment) Bill, 2025, Jammu and Kashmir Reorganisation (Amendment) Bill, 2025 pic.twitter.com/cdRMWgViVf
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक पेश
केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री की आपराधिक मामले में गिरफ्तारी से जुड़ा विधेयक पेश करेंगे. भाजपा सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में रहने के लिए कहा गया है.
Aaj Ki Taza Khabar Live: सीएम रेखा गुप्ता पर कायराना हमला, सुषमा स्वराज ने क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बहुत ही कायराना हमला किया गया है… दिल्ली की जनता के लिए उन्होंने जो अथक प्रयास किए हैं, इस हमले से उनमें किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी. भाजपा इस हमले की निंदा करती है.”
Aaj Ki Taza Khabar Live: राज्यसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 02:00 बजे तक स्थगित
लोकसभा में बुधवार को हंगामेदार शुरुआत हुई जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पेश किया. प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य तेज़ी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र, जिसमें ई-स्पोर्ट्स, शैक्षिक खेल और सोशल गेमिंग शामिल हैं, को विनियमित करने के लिए एक राष्ट्रीय ढाँचा स्थापित करना है. हालांकि, विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही विधेयक पेश होने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्थगित करनी पड़ी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Aaj Ki Taza Khabar Live: बीजेपी ने जारी किया व्हिप
बीजेपी ने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का विप जारी किया 2:00 बजे अमित शाह बिल पेश करेंगे उस वक्त सभी सांसदों को रहने के लिए कहा गया है.
Rekha Gupta attacked updates: हमला करने वाला आरोपी गाय को खिलाता खाना
आरोपी राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेशभाई कहते हैं, “मैं उसे पिछले 5-6 सालों से जानता हूँ. वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है. वह गायों और कुत्तों को खाना खिलाता था.” दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजेश खिमजी ने दिल्ली में ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया था.
#WATCH | Rajkot, Gujarat | Accused Rajesh Khimji’s neighbour, Sureshbhai, says, “I have known him for the last 5-6 years. He is a simple and generous man who has a love for animals. He used to feed cows and dogs.”
According to Delhi Police, Rajesh Khimji attacked Delhi CM… pic.twitter.com/qiKM4Hu7wr
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live: सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भरा अपना नामांकन
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.
NDA candidate for Vice President post, C.P. Radhakrishnan files his nomination in the presence of PM Narendra Modi. pic.twitter.com/klsIOdPx3J
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Rekha Gupta attacked updates: रेखा गुप्ता पर हुआ हमला तो आप ने दिया बीजेपी का साथ, जानें मामला
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले पर आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह निंदनीय है. हमारे समाज में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. यह हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है. सवाल यह है कि कौन सा समूह हिंसा को संरक्षण दे रहा है. हम इस समय भाजपा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि सैद्धांतिक रूप से हिंसा ग़लत है, और सभी दलों को इस तरह के कृत्य की निंदा करनी चाहिए….”
#WATCH | Over attack on Delhi CM during public hearing, AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, “This is condemnable. There is no place for any kind of violence in our society. This was taught to us by Mahatma Gandhi. The question is which group is patronising violence.… pic.twitter.com/8lYCN0RNIz
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Rekha Gupta attacked updates: आप ने हमले की निंदा की
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले पर आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “आप ऐसे सभी हमलों की कड़ी निंदा करती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री पर इस तरह के हमले का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है…लोकतंत्र में हिंसा के लिए कभी जगह नहीं हो सकती.
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | AAP leader Anurag Dhanda says, “AAP strongly condemns all such attacks. An attack like that on the Delhi CM has no place in democracy…There can never be a place for violence in democracy. We hope that CM Rekha Gupta is… pic.twitter.com/PhniOr5g3y
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live: बारिश ने महाराष्ट्र में चार दिन में 21 लोगों की ले ली जान
महाराष्ट्र में 4 दिन में 21 मौतें 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र में बरसात के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हैं.
Aaj Ki Taza Khabar Live: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन आज नामांकन करेंगे
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. उनके साथ 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक सहित करीब 160 सदस्य मौजूद रहेंगे. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं.
Aaj Ki Taza Khabar Live: मुंबई में भारी बारिश के बीच सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बुधवार मध्यरात्रि से लगातार बारिश जारी है. इसके बावजूद, शहर में जनजीवन सामान्य बना हुआ है.बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। आपात स्थिति में सहायता या जानकारी के लिए बीएमसी के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने को कहा गया है.
Heavy Rain in maharashtra: महाराष्ट्र में बारिश का कहर?
मुंबई के कोस्टल इलाको में सुबह 10 बजे हाई टाइड का वक्त रहेगा.cc. अगर उस वक़्त मुंबई में बारिश होती है तब एक बार फिर मुश्क़िल झेलनी पड़ सकती है.
Aaj Ki Taza Khabar Live: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव!
बीती रात मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश रही.. मुंबई के अंधेरी, दादर, कुर्ला, विक्रोली तथा अन्य इलाकों में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई की लाइफलान कही जाने लगी लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं. हालांकि जिन रेलवे स्टेशनो पर कल जलजमाव हुआ था उन्हें भी वापस ट्रैक पर लाने का काम किया जा रहा है. वहीं अगर बात की जाए मुंबई से सटे नवी मुंबई,ठाणे, रायगढ़ तो प्रशासन की तरफ से आज स्कूलों को छुट्टियां दे दी गई हैं…
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के पास
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है. पुराने यमुना पुल से दृश्य.
#WATCH | Yamuna river continues to flow above the danger mark in Delhi. Visuals from Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/Dq0xVwAibM
— ANI (@ANI) August 20, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कृष्णा पांडेय, ज़ी न्यूज़ डिजिटल में चीफ सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, क्राइम, और फीचर जैसे कई बीट्स पर काम करते हैं. इनकी खासियत है इन-डेप्थ एक्सप्लेनर और संवे…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.