Aaj Ki Taza Khabar Live: चुनाव आयोग लोगों का हक छीन रहा…,वोट अधिकार रैली में बोले राहुल गांधी – Zee News

INDIA ब्लॉक के नेता आज एक महत्वपूर्ण बैठक के जरिए उपराष्ट्रपति पद के नाम को लेकर चर्चा करने वाले हैं.
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 19 अगस्त 2025 Live: INDIA ब्लॉक के नेता आज एक महत्वपूर्ण बैठक के जरिए उपराष्ट्रपति पद के नाम को लेकर चर्चा करने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए संस्करण के तहत चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज NSA अजीत डोभाल से सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे.  सात ही वह शाम 5:30 पर पीएम मोदी से भी बातचीत करेंगे. मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है. महाराष्ट्र में भी भारी बारिश को लेकर 2 दिन का अलर्ट जारी किया है. वहीं भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भर चुका है. व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की समेत कई यूरोपीय नेताओं की क्लोज डोर मीटिंग समाप्त हो चुकी है. मीटिंग के बाद ट्रंप ने बोला कि जल्द पुतिन और जेलेंस्की भी बैठक कर सकते हैं. मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिय 2025 का खिताब जीत लिया है. इसके अलावा पीएम मोदी आज NDA की संसदीय बैठक को संबोधित करने वाले हैं. 

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर विपक्ष का ऐलान 
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विपक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे.   
चुनाव आयोग लोगों का हक छीन रहा: राहुल गांधी 
बिहार में SIR और वोट चोरी को लेकर वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी के तीसरे दिन की यात्रा नवादा पहुंची है. यहां उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों का हक छीन रहा है. इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा. 
#WATCH | Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, RJD leader Tejashwi Yadav and CPI-M leader Dipankar Bhattacharya take out ‘Voter Adhikar Yatra’ in Bihar’s Nawada, against Special Intensive Revision of electoral rolls in the state pic.twitter.com/WITS87s2cb
— ANI (@ANI) August 19, 2025
 
संसद में  SIR और वोटचोरी को लेकर प्रदर्शन
संसद में इंडिया गठबंधन बिहार के SIR और वोटचोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता प्रदर्शन करते हुए दिखे. 
#WATCH | Delhi: INDIA alliance MPs protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in poll-bound Bihar and allegations of ‘vote chori’ against the BJP and the Election Commission of India. pic.twitter.com/iMAMLeVa5s
— ANI (@ANI) August 19, 2025
मुंबई में बारिश का कहर
मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पूरा शहर में जलभराव, यातायात में समस्या और घरों में पानी भरने की दिक्कतों से जूझ रहा है. कांदिवली के हनुमान नगर स्थित मिलिंद विकास समिति सोसाइटी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है. यहां बाढ़ के कारण सुबह से ही लोग घरों के अंदर फंसे हुए हैं. 
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव हुआ।
वीडियो ठाणे-बेलापुर रोड पर महापे ब्रिज से है। pic.twitter.com/bTFEV90m3F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
 
रूस के दौरे पर एस जयशंकर 
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर रहेंगे. वे मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 26वें सत्र की सहअध्यक्षता करेंगे और भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे. इस दौरान जयशंकर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय एजेंडा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 
 नॉमिनेशन करेंगे सीपी राधाकृष्णन
NDA संसदीय दल की बैठक में सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया. वह अब कल सुबह 11 बजे अपना नॉमिनेशन करेंगे. 
इंडस वाटर ट्रीटी पर कांग्रेस को घेरा 
पीएम मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में इंडस वाटर ट्रीटी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को दिया गया. अब इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर ,हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों को पानी मिलेगा.  
 
बैठक के लिए पहुंचे पीएम मोदी
NDA संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पुस्तकालय भवन पहुंचे पीएम मोदी.  
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पुस्तकालय भवन पहुंचे। pic.twitter.com/HB4hRE2Er8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
कुल्लू में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की घटना सामने आई है. इससे दुकानों और खेतों को काफी नुकसान हुआ है. 
 
दिल्ली में घटा यमुना का जलस्तर 
दिल्ली में अब यमुना का जलस्तर घटने लगा है. सुबह 7 बजे इसका जलस्तर 205.85 मीटर रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जबकि सुबह  5 बजे इसका लेवल 205.95 मीटर था. अधिकारियों के मुताबिक यमुना का जलस्तर अब घटने की उम्मीद है, हालांकि अभी भी इसका लेवल खतरे के निशान के ऊपर ही है.  
 
बारिश को लेकर इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी 
मुंबई में भारी बारिश को लेकर एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है और बारिश के चलते फ्लाइट्स में डीले होने की जानकारी भी दी है. 
vel Advisory
With Mumbai drenched in heavy showers, several routes to the airport are witnessing waterlogging and sluggish traffic.
This has, in turn, led to operational challenges, with delays in both departures and arrivals and we truly regret the inconvenience this may…
— IndiGo (@IndiGo6E) August 19, 2025
 
NSA से मिलेंगे चीनी विदेश मंत्री 
चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर आए हैं. वह सुबह 11 बजे NSA अजीत डोभाल सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए संस्करण के तहत बातचीत करेंगे.  
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके लिए लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है. 
 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, विज्ञान और ट्रेवल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लि…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News