Breaking News in Hindi Live: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 28 June 2025 Live: बिहार के पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को जॉब लेटर बांटेंगे. टेलीवीजिन एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-गाजा युद्ध को लेकर एक हफ्ते में बड़ा शांति समझौता होने की बात कही है. पीएम मोदी आज दिल्ली में जैन संत आचार्य विद्यानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने वाले हैं. देश के नए चीफ जस्टिस भूषण गवई 3 दिनों के लिए महाराष्ट्र के नागपुर दौरे पर हैं. भारत ने बांग्लादेश को बड़ा झटका देते हुए से जूट से आने वाले कुछ उत्पादों पर रोक लगा दी है.यह रोक सड़क के मार्ग आने वाले सामान पर लगाई गई है. भाजपा ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के लिए अपने BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है, जिसमें उत्तराखंड के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद को नियुक्त किया गया है. ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें कई श्रद्धालु इकट्ठा हुए
14 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारत के शुभांशु शुक्ला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है. इसकी जानकारी खुद PMO की तरफ दी गई है.
PM @narendramodi interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station. pic.twitter.com/Q37HqvUwCd
— PMO India (@PMOIndia) June 28, 2025
महाराष्ट्र: अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर लाया गया.
#WATCH | Maharashtra | Actress-model Shefali Jariwala’s body brought to her residence in Mumbai. pic.twitter.com/K64AuLesch
— ANI (@ANI) June 28, 2025
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा चमोली में भी तीन जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है, बड़े-बड़े पत्थर सड़कों पर आ गिरे हैं, जिन्हें हटाने का काम जारी है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा,’किसी भी संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा होती है. भारतीय संविधान की प्रस्तावना अनूठी है. भारत को छोड़कर किसी भी अन्य देश के संविधान की प्रस्तावना में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रस्तावना में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. प्रस्तावना ही वह आधार है जिस पर संविधान विकसित हुआ है. यह संविधान का बीज है लेकिन भारत के लिए इस प्रस्तावना को 1976 के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा बदल दिया गया, जिसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता जैसे शब्द जोड़े गए.’
#WATCH | Vice President, Jagdeep Dhankhar says, “Preamble of any constitution is its soul. The Preamble of the Indian Constitution is unique… Except for Bharat, the Preambles of any other nation’s Constitution haven’t changed. Preamble is not changeable. Preamble is the basis… pic.twitter.com/3oxaJumgLv
— ANI (@ANI) June 28, 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा,’बाबासाहेब अंबेडकर की हमारे संविधान के बहुत केंद्रीकृत होने के लिए आलोचना की गई थी. बाबासाहेब ने उस आलोचना का जवाब देते हुए कहा था,’हम देश को सभी चुनौतियों के लिए उपयुक्त संविधान दे रहे हैं और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह युद्ध और शांति के समय में देश को एकजुट रखेगा.’ आज हम अपनी 75 साल की यात्रा में देख रहे हैं कि हमारे आसपास क्या स्थिति है, जब भी इस देश ने किसी संकट का सामना किया है, यह एकजुट रहा है.’
कोलकाता: कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जहां 25 जून की शाम को कथित सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी. पुलिस ने जिन तीन आरोपियों का नाम लिया है, उनमें मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय शामिल हैं, जिन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
#WATCH | Kolkata, CCTV cameras being installed at South Calcutta Law College in Kolkata where the alleged gangrape incident took place on 25th June evening.
The three accused, Manojit Mishra, Zaib Ahmed and Pramit Mukhopadhyay, who the Police have named, have been remanded to… pic.twitter.com/26H2UcfniW
— ANI (@ANI) June 28, 2025
जेपी नड्डा ने 4 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. जांच समिति शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी। pic.twitter.com/Aue6Asb5vK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
कोलकाता गैंगरेप केस पर बोलीं अपर्णा यादव
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर कहा,’ यह बहुत निंदनीय है. मुझे बहुत आश्चर्य है कि वहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं और फिर भी ऐसा हो रहा है. 10 महीने पहले भी वहां ऐसी घटना हुई थी. मेरी मांग यही होगी कि उस बेटी को न्याय मिले. आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले. इस पर जांच होनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.’
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर कहा, “यह बहुत निंदनीय है… मुझे बहुत आश्चर्य है कि वहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं और फिर भी ऐसा हो रहा है। 10 महीने पहले भी वहां ऐसी घटना हुई थी, मेरी मांग यही होगी कि उस बेटी को… pic.twitter.com/CbESGAZFuq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
दिल्ली में ट्रांसजेंडर समेत अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के अशोक विहार इलाके से 5 ट्रांसजेंडर समेत 18 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से बैन किए IMO ऐप से लैस 7 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए. वे इनका इस्तेमाल बांग्लादेश में अपने परिवारों से बातचीत करने के लिए कर रहे थे.
कोलकाता गैंगरेप मामले पर बोले अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में गैंगरेप मामले पर कहा,’ कोलकाता में ये कोई नई बात नहीं है. 10 महीने पहले इसी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई थी. आज तक उसे न्याय नहीं मिला. उसके माता-पिता भटक रहे हैं. 10 महीने बाद उसी कलकत्ता में उसी ‘सिटी ऑफ जॉय’ में एक लॉ की छात्रा के साथ कॉलेज में TMC नेता ने छेड़छाड़ की और बाद में गार्ड रूम में सामूहिक बलात्कार किया. बंगाल में 2017 के बाद आज तक किसी भी कॉलेज में छात्र संघ बनाने के लिए चुनाव नहीं हुए. सभी कॉलेजों में छात्र संघ सत्ताधारी पार्टी के नियंत्रण में है. हर कॉलेज में TMC पार्टी के नेताओं, दरिंदों को संघ का मुखिया बना दिया गया है. ये घटना सामने आई है इसलिए हमें जानकारी मिल रही है, लेकिन ऐसी और भी घटनाएं होती हैं, लेकिन हर किसी में बोलने की हिम्मत नहीं होती.’
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर कहा, “कोलकाता में ये कोई नई बात नहीं है, 10 महीने पहले इसी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। आज तक उसे न्याय नहीं मिला, उसके माता-पिता भटक… pic.twitter.com/H3AdugpGVS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
अमरनाथ यात्रा को लेकर बैठक
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा को लेकर पुलिस ने समन्वय बैठक का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने की. बैठक में भारतीय सेना, CRPF, BSF, ITBP, CIASF और SSB के अधिकारी शामिल हुए
आचार्य विद्यानंद मुनिराज पर बोले पीएम मोदी
आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,’ यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 28 जून 1987 को आचार्य विद्यानंद मुनिराज को ‘आचार्य’ की उपाधि मिली थी. यह सिर्फ सम्मान नहीं था बल्कि जैन संस्कृति को विचारों, संयम और करुणा से जोड़ने वाली ‘पवित्र धारा’ भी थी.आज जब हम उनकी 100वीं जयंती मना रहे हैं तो यह हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है.’
#WATCH | दिल्ली: आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 28 जून 1987 को आचार्य विद्यानंद मुनिराज को ‘आचार्य’ की उपाधि मिली थी। यह सिर्फ सम्मान नहीं था बल्कि जैन संस्कृति को विचारों, संयम और करुणा से जोड़ने वाली… pic.twitter.com/JR83n4vj4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
कोलकाता रेप केस में चौथी गिरफ्तारी
कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने 55 साल के लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है.
‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित पीएम मोदी
पीएम मोदी आज आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में पहुंचे. इस दौरान उन्हें ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया.
#WATCH दिल्ली: आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
(वीडियो सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/QrywPraVNr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे.
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे।
(सोर्स: IPRD, बिहार) pic.twitter.com/08xJ4BtuvM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर सीएम धामी की अपील
उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोगों से यात्रा को लेकर अपील की है. उन्होंने कहा,’ मौसम विभाग द्वारा राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है. आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें. कल आयोजित PCS परीक्षा के दृष्टिगत मैं विशेष रूप से परीक्षार्थियों से अपील करता हूं कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें. आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.’
मनरेगा घोटाले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोतवा और उनके बेटे को कथित मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर भरूच SP मयूर चावड़ा ने बताया,’ भरूच में मनरेगा योजना में अनियमितताओं के संदेह के बाद 11 गांवों के सर्वे में सामने आया कि पैसे की हेराफेरी हुई है. FIR दर्ज़ करके एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. मामले में हीरा जोतवा, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.’
#WATCH भरूच (गुजरात): गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोतवा और उनके बेटे को कथित मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
भरूच एसपी मयूर चावड़ा ने बताया, “भरूच में मनरेगा योजना में अनियमितताओं के संदेह के बाद 11 गांवों के सर्वे में सामने आया कि पैसे की हेराफेरी हुई है।… pic.twitter.com/AySiv8ceGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
दिल्ली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
दिल्ली के गीता कॉलोनी में लगभग 20 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक युवक की पहचान यश के रूप में हुई है. पुलिस को शुक्रवार 27 जून 2025 की शाम एक कॉल में युवक की चाकू से हत्या करने की जानकारी दी गई थी.
सोनप्रयाग में बारिश के कारण सड़क बंद
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में रात को हुई बारिश के कारण कई रास्तों में मलबा और पत्थर आने से सड़क बंद हो गई. रुद्रप्रयाग के मुताबिक सड़क को साफ किया जा रहा है.
उत्तराखंड | रात को हुई बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। सोनप्रयाग बाजार में हनुमान मंदिर के पास, शटल पुल के पास और मुनकटिया के पास सड़क अवरुद्ध है। संबंधित एजेंसियों द्वारा सड़क को साफ करने के प्रयास जारी हैं:… pic.twitter.com/wqn8xrWFme
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
कोलकाता रेप मामले पर TMC पर भड़के दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में कोलकाता गैंगरेप के मामले को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने बंगाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,’ बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति कहां जा रही है? लॉ कॉलेज में छात्रा का बलात्कार होता है, वो भी टीएमसी यूनियन नेता के नेता द्वारा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का बलात्कार होता है. चुनाव के बाद आम आदमी पर बम फेंका जाता है और एक लड़की की मौत हो जाती है. ममता बनर्जी को ये सब नहीं दिखता. बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हैं. वे घर से निकलने से डरती हैं. रक्षक ही भक्षक बन गए हैं.’
#WATCH | पश्चिम मेदिनीपुर: कोलकाता में कथित गैंगरेप मामले पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति कहां जा रही है? लॉ कॉलेज में छात्रा का बलात्कार होता है, वो भी टीएमसी यूनियन नेता के नेता द्वारा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का बलात्कार होता है, चुनाव के… pic.twitter.com/PfcSN0JR6q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया. एक्ट्रेस का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। pic.twitter.com/J44te7nrEH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
रथ यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु
ओडिशा के पुरी में कल यानी 27 जून 2025 से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने और इसे देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु एकत्रित हुए.
#WATCH | Devotees gather to witness and be a part of the Rath Yatra of Lord Jagannath, which began yesterday, in Odisha’s Puri. pic.twitter.com/eHA8IeIWkE
— ANI (@ANI) June 28, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.