Latest Hindi News Live: देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2025 Live: आईएमडी के अनुसार 27 अगस्त के लिए आईएमडी ने पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. लगातार बारिश के कारण व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यानी इन जगहों पर रहने वालों के लिए अगस्त का स्प्ताह बहुत मुश्किल होने वाला है.
दिल्ली-एनसीआर: आईएमडी ने 27 से 29 अगस्त के बीच आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है.
राजस्थान: 27 अगस्त को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मुंबई: आईएमडी ने 27 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
हरियाणा: राज्य भर में बारिश की संभावना है, बुधवार, 27 अगस्त को 25 से 50 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है. अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी रहेगा.
छत्तीसगढ़: मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है.
बंगाल: झारग्राम और बांकुरा जिलों में गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चलेंगी. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: रामबन जम्मू-कश्मीर में जिले में हाई अलर्ट
रामबन जम्मू-कश्मीर में जिले में बाढ़ की स्थिति पर रामबन के एसएसपी अरुण गुप्ता कहते हैं, “स्थिति गंभीर है. मशीनरी हाई अलर्ट पर है. हमें कई जगहों से लोगों को निकालना पड़ा क्योंकि नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं.
#WATCH | Ramban, J&K | On the flood situation in the district, Ramban SSP Arun Gupta says, “The situation is grim. The Machinery is on high alert. We had to evacuate people from many places because the rivers are overflowing above the danger level. We are monitoring the… pic.twitter.com/tCJzmEUKWo
— ANI (@ANI) August 27, 2025
जम्मू-कश्मीर में मदद के लिए सी-130 एनडीआरएफ और राहत एवं बचाव सामग्री के साथ जम्मू पहुंचा.
J&K | C-130 lands at Jammu with NDRF load and relief and rescue materials https://t.co/y4iVDu7L3a pic.twitter.com/NbuseM3m9x
— ANI (@ANI) August 27, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: 12 ट्रेनों को किया गया रद्द
फिरोजपुर पंजाब में भयंकर बारिश के चलते जम्मू तवी से चल कर देश के अलग हिस्सों में जाने वाली लंबी दूरी की 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर
अपर निजी सचिव 2010 की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सीबीआई जांच का सामना कर रहे लोकसेवा आयोग के तीन अधिकारियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, भर्ती परीक्षा को लेकर पूछताछ के लिए जारी सीबीआई की नोटिस को याचिका में दी चुनौती, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट तीनों अधिकारियों की याचिका पर सुनवाई करेगा, 2010 में हुई अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले की जांच सीबीआई कर रही है.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: पीएम मोदी को ट्रंप ने बताया ‘शानदार इंसान’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शानदार व्यक्ति कहा है, लेकिन, भारत पर लगाए टैरिफ पर कोई ढील नहीं देने का संकेत दिया है. ट्रंप ने फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में अपनी भूमिका की बात दोहराई है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा, “वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए टैरिफ को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, फिलहाल वह इसका रूस के खिलाफ इस्तेमाल नहीं करेंगे.”
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: कासगंज चंदन गुप्ता हत्याकांड के दोषी सलीम की इलाज के दौरान मौत
कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी सलीम की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. लखनऊ जिला कारागार के जेलर ने सलीम की मौत की पुष्टि की है. सलीम को इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा था. बुधवार को उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले मामले में पांच गिरफ्तार
STF और क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, चार बदमाशों के पैर में लगी गोली. देर रात सेक्टर 93 में हुआ एनकाउंटर. आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोहा माजरा झज्जर, पदम उर्फ़ राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोहा माजरा झज्जर, आशीष उर्फ आशु पुत्र श्री देव गांव जिला सोनीपत, गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन सिंह वाशी दिपालपुर सोनीपत, शुभम उर्फ काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत एनकाउंटर में 4 आरोपियों को गोली लगी. गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन को गोली नहीं लगी
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: महाराष्ट्र के रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अमेरिका के टैरिफ पर भारत का क्या रुख?
पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला कहते हैं, “आज आधी रात से भारत से अमेरिका में निर्यात होने वाले सामानों पर हमें 50% सीमा शुल्क देना होगा… हम इसके प्रभाव को कम करने के लिए काम कर रहे हैं. एक तरीका वैकल्पिक बाज़ार ढूँढ़ना है. ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन के साथ हमारे मुक्त व्यापार समझौते हैं, और हम यूरोपीय संघ के साथ भी एक मुक्त व्यापार समझौता करने के करीब हैं.
#WATCH | Reston, Virginia | Former Foreign Secretary and Rajya Sabha MP Harsh Vardhan Shringla says, “From midnight tonight, we will be at the receiving end of 50% customs duties for goods exported into the United States from India…We are working on minimising the impact. One… pic.twitter.com/Hcc3dOowqr
— ANI (@ANI) August 27, 2025
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: पश्चिम बंगाल के घाटाल में गणेश पूजा की धूम
गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भोपाल के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल MP में आज भी जारी रहेगा. बारिश का दौर मौसम विभाग ने 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया. देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन सिस्टम सक्रिय. मप्र अगले 2 दिन कई जिलों में भारी बारिश की संभावना. मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम में बारिश का अलर्ट उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर में भी बारिश की संभावना.
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार के 13 जिलों मे यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बिहार के 13 जिलों मे यलो अलर्ट जारी किया है. सीतामढ़ी,शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर. इन जिलों मे अगले 24 घंटे मे हल्की और मध्यम बारिश की संभावनाएं है. बाकी जिलों मे आसमान साफ रहेगा और लोगो को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. जीन जिलों मे आज बारिश नहीं होगी. वहां 1 से 2 डिग्री सेल्शियस तापमान मे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कृष्णा पांडेय, ज़ी न्यूज़ डिजिटल में चीफ सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों, क्राइम, और फीचर जैसे कई बीट्स पर काम करते हैं. इनकी खासियत है इन-डेप्थ एक्सप्लेनर और संवे…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.