28 February Breaking News: देश और दुनिया की तमाम छोटी और बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहे हैं, हमारे इस पेज के साथ, यहां हम मुख्तसर अंदाज में आपके सभी जरूरी खबरें सही समय पर मुहैया कराएंगे.
Trending Photos
28 फरवरी की बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो 2025 में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं. इसी कड़ी में वह जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है.
यह अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है. रूमी फाउंडेशन के ज़रिए आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 2001 में मशहूर फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने की थी. इस साल यह महोत्सव अपनी 25वीं सालगिरह मनाएगा और 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा.
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 का समापन 26 फरवरी को हो चुका है लेकिन त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना और पवित्र डुबकी लगाना जारी.
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees continue to offer prayers and take holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj. #MahaKumbh2025 concluded on 26th February. pic.twitter.com/ZJ4Pf4pFoU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2025
Pune Bus Rape Case: आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है, यह जानकारी डीसीपी स्मार्टाना पाटिल, जोन 2, पुणे सिटी पुलिस ने दी है.
Pune Bus Rape Case: आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से हिरासत में लिया है. उसे अब यहां पुलिस स्टेशन लाया गया है. पुलिस स्टेशन के बाहर के दृश्य.
#WATCH | Pune (Maharashtra) bus rape case | The accused, Dattatray Ramdas Gade, has been detained by a team of Pune Crime Branch from a village in Shirur Tehsil of Pune district. He has now been brought to a Police Station here.
Visuals from outside the Police Station. pic.twitter.com/ZtBP6FWPtT
— ANI (@ANI) February 28, 2025
आज पाकिस्तान में भारतीय समयानुसार सुबह 05.14 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.
आज राज 2.36 बजे नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप नेपाल में आया. इसके बाद पाकिस्तान में सुबह 5.14 बजे भूंप के झटके महसूस किए गए.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.