Breaking News in Hindi Live: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 29 जुलाई 2025 Live: यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द हो गई है. राज्यसभा में आज पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चलेगी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शाम 5-6 बजे लोकसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब देंगे. राजस्थान में भारी बारिश को देखते हुए 28-29 जुलाई 2025 तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. भारत की दिव्या देशमुख शतरंज की सबसे युवा विश्व विजेता बनी हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. रामनगरी अयोध्या में आज से झूला महोत्व शुरू होगा. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए भाषणों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बेहद सटीक स्पष्ट किया.
दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव
दिल्ली में आज भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों में पानी भर गया है.
#WATCH | दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया।
वीडियो बुराड़ी इलाके से है। pic.twitter.com/ZoWs1T4Pab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
मंडी में बारिश से तबाही
मंडी में बादल फटने से तबाही मची है. इस दौरान कई लोगों के घर में मलबा घुस गया. भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत और 2 लापता है. मंडी सांसद कंगना रनौत ने लोगों से निचले इलाकों और नदी-नालों किनारे के क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.
मंडी शहर में कल रात हुई भीषण बारिश ने भारी तबाही और पीड़ा पहुंचाई है।
हमने दो अनमोल जीवन खो दिए, कुछ नागरिक अब भी लापता हैं।
मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।
कई वाहन मलबे में दब गए हैं, घरों को भारी नुकसान हुआ है।
इन हृदयविदारक हालातों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 29, 2025
सड़क दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत
झारखंड में 1 बस और ट्रक की टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई.
देवघर, झारखंड | एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच कांवड़ियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: एस.के. सिन्हा, जोनल आईजी, संथाल परगना
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
मंडी में भारी बारिश से 2 की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है. मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत हुई है और 2 लापता हैं.
#WATCH | मंडी, हिमाचल प्रदेश: मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने कहा, “सुबह 4 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबरें हैं… प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं…” https://t.co/ohoMufgwoh pic.twitter.com/KkvQYEZwyq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12-1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे. वहीं पीएं मोदी शाम भाषण देंगे.
Union Home Minister Amit Shah will address the Lok Sabha on 29 July between 12:00 pm and 1:00 pm. Prime Minister Narendra Modi will make the concluding speech in the evening. pic.twitter.com/mbjLJTWU0O
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.