Adityapur News: गम्हरिया। छोटा गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर स्कूल मैदान में श्रावणी मेला का उद्घाटन झामुमो नेता सह सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन ने विधिवत किया। मौके पर स्थानीय ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, सुखलाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी इंद्रजीत महतो, इंद्रकांत झा, चंपई मंडल, विपेन्द्र राय, शिवराम पान, श्याम महतो सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर सोरेन ने कहा कि गम्हरिया क्षेत्र में इस प्रकार का मेला आयोजन होने से लोगों को मनोरंजन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग व्यस्त जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
इस मेले के आयोजन से उन्हें अपने और परिवार के मनोरंजन के लिए समय निकाल कर मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। मेले के आयोजक ने बताया कि एक ही स्थान पर बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं महिलाओ के लिए भी विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां वे अपनी जरूरत की चीजें ले सकते है। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play