Adityapur News: आदित्यपुर। उद्यमी संगठन इसरो के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जियाडा के आदित्यपुर क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की सड़क समेत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान आरआईटी मोड़ की सड़क की मरम्मत कराए जाने पर संगठन की ओर से क्षेत्रीय निदेशक को बधाई दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें जर्जर हैं, जिससे उद्यमियों और कामगारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण की बड़ी योजना शुरू होने से पहले जर्जर सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के सातवें चरण की जर्जर सड़कों के निर्माण की भी मांग रखी गई।
इस पर क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने संबंधित अधिकारियों को सातवें चरण की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए अविलंब डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के सभी फेज की सड़कों का निर्माण बरसात के बाद शुरू कराया जाएगा। अगले दो माह में सभी प्रमुख सड़कों के निर्माण का काम शुरू करने का लक्ष्य है।
प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से भी क्षेत्रीय निदेशक को अवगत कराया और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। मौके पर इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतारियार, महासचिव समीर सिंह, विकास गार्ग समेत अन्य उद्यमी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play