लूणकरणसर नगर पालिका में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। लूणकरणसर नगरपालिका में सभी बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की कतारें हैं। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी गई। मतदान के लिए 17 स्थानों पर कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लूणकरणसर नगरपालिका म
पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर
चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों सहित प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर कई थानों का जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी।
देखें वोटिंग से जुड़ी VIDEOS…
मैदान में 102 प्रत्याशी हैं। जिनमें 35 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 32 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 35 अन्य हैं। पिछले चुनाव में यहां नगरपालिका नही होने के कारण ग्राम पंचायत चुनाव हुआ था। मतदान की शुरुआत होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील भी करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है।
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.