—विज्ञापन—
BRICS Summit 2026 LIVE Updates: भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. भारत इस मंच के जरिए विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है. साथ ही, भारत ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है. शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज दोपहर पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक है. पुतिन के अलावा कई और नेता भी आज दिल्ली पहुंच जाएंगे. वहीं, चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे. उनकी सात साल बाद यह भारत की पहली यात्रा होगी.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
बता दें, मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात तथा सऊदी अरब शामिल हुए, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. बेलारूस, बॉलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने थे.
शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे. वो आज शाम को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग प्रमुख मुद्दे रहेंगे. भारत और रूस के बीच आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर भी चर्चा हो सकती है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आने वाले हैं. इस दौरान वो पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगे. दोनों के बीच द्विपक्षीय चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों के बीच सीमा विवाद, व्यापार, निवेश, तकनीक, सुरक्षा और सीधी उड़ानों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
ब्रिक्स (BRICS) में दुनिया के 11 प्रमुख उभरते बाजारों और विकासशील देश शामिल हैं- ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात
Read Here BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi :
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं.
#watch | दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा ने हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात की। pic.twitter.com/IIalTiH4QK
#watch दिल्ली: BRICS समिट 2026 पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “आज कुछ लोग, विपक्ष के कुछ सदस्य और कांग्रेस पार्टी—इसलिए परेशान हैं क्योंकि भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है… मैं BRICS के सबसे मज़बूत साझेदारों में से एक हूं और मुझे इस पर गर्व है। आज मुझे भारत का नागरिक और BRICS… pic.twitter.com/NwxK52piVC
#watch | दिल्ली: BRICS से पहले भारत में 105 विमानों की डील के ज़रिए रूस के बड़े विमान सौदे की योजना पर रूस की स्किल डेवलपमेंट एजेंसी की डिप्टी डायरेक्टर अलीना सिंह (दोस्कानोवा) ने कहा, “… इसका मतलब है कि हम मिलकर टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, हमें जॉइंट प्रोडक्ट्स की उम्मीद है।… pic.twitter.com/9HHKbg2BRh
#watch दिल्ली: भारत द्वारा 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेज़बानी करने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/gwfqXU0mwE
#watch | ब्रिक्स समिट 2026 | दिल्ली | ब्रिक्स बिज़नेस फोरम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की यहां मौजूदगी आज के दौर में आर्थिक कूटनीति के महत्व को दर्शाती है, जब दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है।” pic.twitter.com/5ak11aKa2x
#watch | Delhi: Russian Foreign Affairs Minister Sergey Lavrov arrived in India last night to take part in the BRICS Summit 2026 pic.twitter.com/UBV4w5eWTk
#watch | Delhi: First Deputy PM of Russia, Denis Manturov, arrived in India last night, ahead of the BRICS Summit 2026 pic.twitter.com/K52ckdVx1S
#watch | Delhi: President of the Asian Infrastructure Investment Bank (AIIB), Zou Jiayi, arrives in India to participate in the 18th BRICS Summit in New Delhi. pic.twitter.com/3uzgOk5t38
#watch | Delhi | Foreign Affairs Minister of Nigeria, Bianca Odumegwu-Ojukwu arrives in Delhi to attend the 18th BRICS SummitNigeria holds BRICS Partner Country status along with Belarus, Bolivia, Cuba, Kazakhstan, Malaysia, Thailand, Uganda, Uzbekistan and Vietnam pic.twitter.com/6QHcoRbEbN
#watch | Delhi | Glimpse of the International Media Centre set up at Bharat Mandapam for the 18th BRICS Summit pic.twitter.com/4xEicUaDZO
#watch | Delhi | Foreign Affairs Minister of Uruguay Mario Lubetkin arrives in Delhi to take part in the 18th BRICS Summit pic.twitter.com/RFNWYrE2vl
#watch | South African President Cyril Ramaphosa arrives in India to attend the 18th BRICS Summit. He is received by Union MoS Jayant SinghSouth Africa holds Member Country status in BRICS pic.twitter.com/HDUMtTSUbk
#watch | Delhi: On security preparedness ahead of the BRICS Summit, Special Commissioner of Police (Security) Manish Agarwal says, “…While we are extremely vigilant about security, as the host country, it is also our responsibility to ensure our guests face no embarrassment and… pic.twitter.com/C2Ccx9RuiR
Union Ministers and Chief Ministers of various states will travel together in a single bus for the BRICS Summit. The leaders will assemble at Parliament before proceeding to the summit venue at Bharat Mandapam. The move has been planned to facilitate smoother traffic movement and…
Ahead of the upcoming BRICS Summit, Prime Minister Narendra Modi shared a message emphasizing global welfare, positive dialogue, and the timeless wisdom of Subhashitam (Sanskrit epigrams).In his tweet, PM Modi wrote, “Leaders from across the globe will gather for the BRICS… pic.twitter.com/ZVByrHNcaE
#watch | Secretary of Foreign Affairs of the Philippines, Ma. Theresa P. Lazaro arrives in Delhi to attend the BRICS Summit 2026 pic.twitter.com/xeyufvMfEc
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in