आकोला नगर पालिका के दूसरे चरण में वोटिंग जारी है। कस्बे के कुल 20 पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सुबह 11 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के कुल 8,954 पंजीकृत मतदाताओं में से 4,654 नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। शुरुआती चार घंटों में ही 51.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जनता की उत्सुकता को दर्शाता है।
अब तक मतदान
पहली बार चुनाव को लेकर उत्साह
अपनी नई नगरपालिका की पहली सरकार चुनने के लिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह है। सुबह 11 बजे ही 50 फीसदी से अधिक मतदान हो जाने से अनुमान है कि शाम तक कुल मतदान प्रतिशत एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
मतदान से जुड़ी PHOTOS
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.