AFG vs BAN Asia Cup 2025 Live Score: अफगानिस्तान और बांग्लादेश में आज कांटे की टक्कर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Afghanistan vs Bangladesh Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: एशिया कप 2025 में आज 16 सितंबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला होने वाला है. ये मैच अबू धाबी में खेला जाएगा। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक एशिया कप 2025 में एक-एक मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं. दोनों टीमें आज सुपर-4 के लिए अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए उतरेंगी. बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास संभालने वाले हैं, जो शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं बात अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की करें तो वह इस मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. माना जा रहा है कि दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: UAE के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस तो भुगतने पड़ेंगे भारी परिणाम, करोड़ों की चपत के बाद होगा ये नुकसान!

अफगानिस्तान: 1 सेदिकुल्लाह अटल, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 3 इब्राहिम जादरान, 4 मोहम्मद नबी, 5 गुलबदीन नाइब, 6 अजमतुल्लाह उमरजई, 7 करीम जनत, 8 राशिद खान (कप्तान), 9 नूर अहमद, 10 बजे गजनफर, 11 फजलहक फारूकी.
बांग्लादेश: 1 तंजीद हसन, 2 परवेज हुसैन इमोन, 3 लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), 4 तौहीद हृदॉय, 5 शमीम हुसैन, 6 जेकर अली, 7 महेदी हसन, 8 तंजीम हसन, 9 रिशद हुसैन, 10 तस्कीन अहमद, 11 मुस्तफिजुर रहमान.
राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. उन्होंने 9 मैच में 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी 5 मैच में अफगान टीम का ही पलड़ा भारी रहा है. अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में बांग्लादेश बाजी मारी है.
अबू धाबी की पिच ने अब तक एशिया कप में बल्लेबाजों को फायदा मिला है, लेकिन गेंदबाजों को भी पिचों से मदद मिली है.
अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 5 टी-20 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा बांग्लादेश ने 3 जीत हासिल की है और 2 मैच टीम को गंवाने पड़े हैं.
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक चोटिल हो गए हैं. वह इस मुकाबले के एक दिन पहले ही एशिया कप 2025 से पूरी तरह से बाहर हो गए थे. टीम के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News