Agra News: आगरा मंडल से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां सैकड़ों मृत पेंशनर्स के नाम पर महीनों तक पेंशन जारी होती रही. परिजनों ने उनकी मृत्यु की जानकारी छिपाकर सरकारी धन उठाया. पढ़िए पूरी डिटेल…
Trending Photos
Agra News/कपिल अग्रवाल: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मुर्दे ट्रेजरी से पेशन लिया जा रहा था. जिसके बाद ट्रेजरी विभाग की विभागाध्यक्ष की सख्ती के बाद ऐसे लोगों से वसूली भी की गई, जो प्रदेश के लिए भी नजीर बनी है. शहर में ट्रेजरी विभाग में गलत तरीके से पेंशनर्स के परिजनों द्वारा पेंशनर की मृत्यु बाद भी पेंशन लेने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया.
पेंशनर्स से किया गया संपर्क
मुख्य कोषागार अधिकारी रीता संचान ने बताया कि सितंबर 2022 में इस पर मेरे द्वारा जांच कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में कुछ गड़बड़ नजर आ रही है. जिसके बाद अभियान चलाया गया और पेंशनर्स से संपर्क किया गया. उनके जिंदा होने की जांच शुरू हुई तो पता चला कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग है जो मृत हो चुके है, लेकिन विभाग में उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई और पेंशन जारी होती रही.
अब तक करीब 20 करोड़ की वसूली
मुख्य कोषागार अधिकारी ने बताया कि पहले ही वित्तीय वर्ष में करीब 8 खरीद रुपए की वसूली ऐसे लोगों से की गई, जिसके बाद अगले वित्तीय वर्ष में भी करीब चार से पांच करोड़ रुपये ऐसे पेंशनर्स के परिवारों से वसूले गए जो पेंशनर के मारने के बाद भी पेंशन ले रहे थे. तीन वित्तीय वर्ष का आंकड़ा बताते हुए कोषागार विभाग अध्यक्ष ने बताया कि अब तक करीब 20 करोड़ की वसूली की जा चुकी है.
ऐसे लोगों के खाते फ्रिज कराकर न सिर्फ राजस्व की वसूली की गई, बल्कि जो ब्याज बना उसे भी वसूल किया गया. उन्होंने ये भी बताया कि बहुत बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने पैसा खर्च कर दिया ऐसे लोगों के अनुरोध पर किस्तों में पैसा देने की अनुमति दी गई. ताकि पैसा वापस आ सके.
यह भी पढ़ें: Ayodhya News: 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा भक्ति पथ, हर गली चौराहे पर तगड़ी सुरक्षा
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.