कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन के हरियाणा दौरे पर
दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक चलेंगी तेज हवाएं, IMD का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली के मौसम में बदलाव होने की संभावना है. आईएमडी ने इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट आएगी और चल रही गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है. मौसम की खबर के अलावा किसान आंदोलन की बात करें तो किसान संगठन पंजाब सरकार को केंद्र के साथ होने वाली बातचीत में शामिल न करने पर अड़े हुए हैं. उन्होंने शनिवार को एक बार फिर इस बात की अपील केंद्र सरकार से की है. हालांकि केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है. केंद्र और किसान नेताओं के बीच 4 मई को वार्ता होनी थी जो कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की पंजाब सरकार को लेकर की गई मांग की वजह से रद्द हो गई है.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 4.30 बजे पानीपत स्थित आर्या पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में वह किसानों से संवाद करेंगे. इसके अलावा कृषि मंत्री पानीपत में स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव में वैज्ञानिकों की टीमें जा रही हैं. वैज्ञानिक खेतों में पहुंचकर किसानों से संवाद कर रहे हैं. कृषि मंत्री पीएम मोदी मोदी के लैब टू लैंड के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं. यह अभियान 12 जून तक देश भर में चलेगा. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिवराज सिंह चौहान देश के अलग-अलग राज्यों में जाएंगे.
आईएमडी के अनुसार आज छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen