AK-47 लिए 6 गनर्स के साथ पाकिस्तान घूम रही थी ज्योति! स्कॉटिश व्लॉगर के वीडियो से खुला राज – आज तक

Feedback
स्कॉटलैंड के कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत की यूट्यूबर और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति मल्होत्रा नजर आ रही हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान AK-47 लिए कुछ सुरक्षाकर्मी भी ज्योति के पीछे नजर आ रहे हैं, जो कई सवाल खड़े कर रहा है.
इस वीडियो को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. ये वीडियो स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम का है, जिसमें ज्योति को पाकिस्तान के न्यू अनारकली बाजार में व्लॉगिंग करते देखा जा सकता है.
लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस दौरान ज्योति के साथ छह से सात लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी  पर्सनल बताए जा रहे हैं. इन लोगों के हाथ में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को वीआईपी जैसी सुरक्षा दे रहे हैं. इन गनर्स ने जो जैकेट्स पहनी हुई हैं, उस पर लिखा हुआ है- No Fear.  
वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि एक सामान्य यूट्यूबर के लिए इतनी भारी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि आखिरी इतनी बंदूकों को जरूरत क्या है? देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेरा हुआ है. 
वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़ा होता है की क्या ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल व्लॉगर है या उनके पीछे कोई और एजेंडा है? आखिर ज्योति को पाकिस्तान में इतने हाई-प्रोफाइल प्रोटेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी?
सवाल ये भी खड़ा होता है की वीडियो में दिख रहे सिक्योरिटी पर्सनल क्या वाकई में सरकारी एजेंसियों से हैं या ये कोई प्राइवेट बाउंसर्स हैं, जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है?
बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News