—विज्ञापन—
सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया की तिथि बेहद खास होती है, जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही खरीदारी करना शुभ होता है. हालांकि, इस बार अक्षय तृतीया (2026) पर तीन दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिनका शुभ प्रभाव कुबेर की प्रिय राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप कुबेर जी की प्रिय 4 राशियों के राशिफल और अक्षय तृतीया पर बनने वाले 3 दुर्लभ योग के बारे में जान पाएंगे.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ दिन प्रात: काल से लेकर रात 8 बजकर 1 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. इस बीच सुबह 07:10 मिनट पर त्रिपुष्कर योग का आरंभ होगा, जिसका समापन सुबह 10:49 मिनट पर होगा. वहीं, रात 08:01 मिनट से सौभाग्य योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2026 की सुबह तक रहेगा. बता दें कि ये तीनों शुभ योग हैं, इसी वजह से इनके सकारात्मक प्रभाव से राशियों को लाभ होगा.
पार्टनरशिप में जिन लोगों का कारोबार या दुकान है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा. घर के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान सिंगल लोगों का दिल किसी पर आ सकता है. जिन लोगों की सेहत खराब रहती है, उनका सही उपचार होगा.
अक्षय तृतीया के महापर्व के दौरान आप भागदौड़ कम करेंगे और अपनी सेहत को सुधारने पर ध्यान देंगे. अगर आपका जीवनसाथी आपसे नाराज है तो आप उनकी नाराजगी को दूर करेंगे और उनके साथ अच्छा समय घर से दूर कहीं बिताएंगे. इन दिनों बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा.
सोच-समझकर लिए गए आर्थिक फैसले आपकी इनकम को बेहतर करेंगे. संपत्ति में निवेश करना नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. आपको अपने जीवनसाथी की अहमियत का एहसास होगा, जिसके बाद आप अपने रिश्ते को जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे जो कि सफल होंगे.
अक्षय तृतीया के पावन पर्व के दौरान न सिर्फ आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, बल्कि तरक्की के नए रास्ते भी आपके लिए खुलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो उसे लेकर खुश रहेंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको समझेगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in