Alcohol and Cancer: क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताई होश उड़ाने वाली सच्चाई – News24 Hindi

Edited By Shadma Muskan
शराब पीने से शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन काफी इफेक्ट होते हैं. Image Credit- AI
शराब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गई है, जिसे सुख हो या फिर दुख… हर सेलिब्रेशन में याद किया जाता है. हालांकि, शराब का सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कभी-कभार शराब पी लेते हैं. इसको लेकर अक्सर माना जाता है कि कम मात्रा में शराब पीने से सेहत को कोई खास नुकसान नहीं होता, लेकिन क्या यह मानना सही है? क्या कम शराब पीने से भी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? इसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) का कहना है कि शराब पीने से कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. हालांकि, शराब कम पीने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है या किस तरह की दिक्कत होने लगती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रिसर्च इस बारे में क्या कहती है और शराब शरीर में कैंसर का खतरा कैसे बढ़ा सकती है. 
इसे भी पढ़ें- जोर-जोर से खर्राटे और रात में सांस रुकना मामूली बात नहीं, Sleep Apnea का हो सकता है संकेत
WHO का कहना है कि शराब पीने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है. शराब की मात्रा से होने वाले नुकसान को कम नहीं किया जा सकता है. हालांकि, इसके नुकसान हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि शराब पीने से किसी भी तरह का नुकसान न हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. रिसर्च के मुताबिक, शराब पीने से मुंह, गले, खाने की नली, लिवर, कोलोरेक्टल यानी बड़ी आंत और मलाशय जैसी परेशानियां हो सकती हैं. 
कई लोगों को लगता है कि वाइन या बीयर, व्हिस्की और रम जैसी शराब के मुकाबले कम नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन कैंसर का खतरा बढ़ सभी चीजों से बढ़ता है. WHO और IARC का कहना है कि शराब में मौजूद इथेनॉल शरीर में जाकर एसीटैल्डिहाइड में बदल सकता है. इसलिए बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम और दूसरे अल्कोहल कैंसर जैसी बीमारी से जुड़े हुए हैं. 
शराब और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कई रिसर्च जा चुकी हैं. इसमें बताया गया है कि शराब पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप कम मात्रा में शराब पी रही हैं तो भी शरीर को नुकसान हो सकता है. हालांकि, किसी महिला में ब्रेस्ट कैंसर होने या न होने का कारण सिर्फ शराब नहीं हो सकता है. 
कभी-कभार शराब पीने से होने वाले नुकसान या ज्यादा मात्रा में शराब पीने के नुकसान अलग हो सकते हैं. शराब का सेवन जितना ज्यादा होता है, कई कैंसर का खतरा भी उतना बढ़ता है.  हालांकि, कैंसर के लिहाज से कभी-कभार या कम मात्रा में सेवन को पूरी तरह खतरे को कम नहीं किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि खतरा बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि शराब पीने वाले हर इंसान को कैंसर होगा. 
अगर आप शराब अपने रूटीन से बिल्कुल हटा देते हैं तो कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिसर्च के मुताबिक शराब छोड़ने और मुंह या नली के कैंसर का खतरा कम हो सकता है. फेफड़े भी हेल्दी रहते हैं और कोई बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है. 
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- WHO 
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News