Amroha News: झमाझम बारिश से जलभराव बना लोगों की आफत – Hindustan

Amroha News: गजरौला, संवाददाता। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे गंदगी फैल गई। बाजार क्षेत्र, मुख्य चौराहों और निचले इलाकों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से यातायात भी प्रभावित रहा।
शहर के बस्ती मार्ग के अलावा, इंदिरा चौक, खाद गुर्जर चौराहा, स्टेशन रोड, भानपुर फाटक मार्ग के अलावा मंडी समिति परिसर, ब्लाक कार्यालय, सीएचसी परिसर समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि हर बारिश में जलनिकासी की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। लोगों ने नगर पालिका से नालों की नियमित सफाई और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। वहीं झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। गर्मी में सूख रही फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News