Gurgaon News: सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए 46.36 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वित्त एंव संविदा कमेटी की 8वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुल 46.36 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता मेयर राज रानी ने की। बैठक में निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, कमेटी सदस्य सुंदर सिंह, अनूप सिंह और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर की स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े कुल 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम फिलहाल बड़े और स्थायी टेंडरों की प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी समाधान के जरिए जुगाड़ कर रहा है, ताकि मुख्य निविदाएं फाइनल होने तक शहर में गंदगी का अंबार नहीं लगे।

– घरों से कूड़ा एकत्रित के लिए अल्पकालिक व्यवस्था

शहर में नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के लिए कमेटी ने विभिन्न जोनों में घर-घर से कचरा उठाने के लिए अल्पकालिक अंतरिम व्यवस्था के प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। इसके तहत मुख्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक वैकल्पिक तौर पर काम चलाया जाएगा। इसके लिए कमेटी ने वित्तीय व्यवस्था करते हुए जोन-2 के लिए 476.36 लाख, जोन-3 के लिए 415.11 लाख, जोन-5 के लिए 290.04 लाख और जोन-7 में व्यवस्था सुचारू करने के लिए 381.32 लाख के बजट को मंजूरी दी है।

– अगस्त से जनवरी तक सफाई के लिए नई एजेंसियां

आगामी महीनों में शहर की सड़कों, अंदरूनी गलियों और नालों की स्थिति सुधारने के लिए कमेटी ने अगस्त 2026 से जनवरी 2027 के लिए विभिन्न जोनों में सफाई, नाला सफाई और झाड़ी उखाड़ने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसमें जोन-1 के लिए 345.6 लाख, जोन-2 के लिए 438.26 लाख, जोन-3 के लिए 434.62 लाख, जोन-7 के लिए सबसे अधिक 717.32 लाख, और जोन-8 के लिए 251.26 लाख आवंटित किए गए हैं।

– 15 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों से चमकेगी शहर की सड़कें

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अब प्रमुख सड़कों की सफाई आधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके लिए वित्त एंव संविदा कमेटी ने अल्पकालिक निविदाओं के माध्यम से दो अलग-अलग क्लस्टरों में कुल 15 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को काम पर लगाने की मंजूरी दी है। इसमें क्लस्टर-एक (जोन-1, 2, 3 और 4) में 8 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के जरिए 6 महीनों तक सफाई करने के लिए 473 लाख का बजट पास किया गया है। क्लस्टर-दो (जोन-5, 6, 7 और 8) में सात मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन के लिए 414 लाख के टेंडर को मंजूरी दी गई है।

: कोट

यह बड़े टेंडर होने तक एक अंतरिम और अल्पकालिक व्यवस्था है। सभी आवंटित एजेंसियों को समय पर काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा ताकि गुरुग्राम के नागरिकों को गंदगी और जाम नालों की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सके।

– राज रानी मल्होत्रा, मेयर, नगर निगम, गुरुग्राम।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News