Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में घरेलू विवाद दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं ने अपने शौहर की बेरहमी से हत्या कर दी. पहला मामला आंध्रे प्रदेश के गुंटूर का है, जहां टीवी की आवाज को लेकर विवाद बीवी ने शौहर को चाकू मार दिया. जबकि तेलंगाना के कामारेड्डी में नॉनवेज करी के विवाद को लेकर बीवी ने शौहर को दरांती से काट दिया.
Trending Photos
Andhra Pradesh News Today: घर के छोटे-छोटे झगड़े कब खतरनाक शक्ल अख्तियार कर लें, यह कोई नहीं जानता है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से सामने आई दो घटनाओं ने यह सच्चाई एक बार फिर उजागर कर दी, जहां मामूली विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
पहली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आई है. यहां भी मियां बीवी के बीच मामूली विवाद ने हिंसक हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, 27 साला के शेख अहमद अपनी बीवी के साथ मंगलागिरी के टीआईडीसीओ आवास कॉलोनी में रहता था. वह घर की रोजी-रोजी चलाने के लिए एसी मैकेनिक का काम करता था.
टीवी को लेकर विवाद में बीवी ने शौहर पर चाकू से किया हमला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के बीच टीवी की आवाज को लेकर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर झगड़े में बदल गई. आरोप है कि गुस्से में बीवी ने चाकू से शेख अहमद पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: Mangalore: कुकर ब्लास्ट के मुल्जिम शारिक को 10 साल की बामुशक्कत कैद की सज़ा
नॉन-वेज करी को लेकर बीवी ने की शौहर की हत्या
दूसरी घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की गोसांगी कॉलोनी की है. यहां एक औरत ने अपने शौहर की बेरहमी से जान ले ली. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कोंडांडा शिवा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मियां-बीवी के बीच नॉन-वेज करी को लेकर कहासुनी हुई थी. पहले से चल रही आर्थिक परेशानियों की वजह से यह विवाद और बढ़ गया.
इसी दौरान लक्ष्मी ने अचानक गुस्से में आकर दरांती से अपने शौहर के गले पर वार कर दिया. इस हमले में कोंडांडा शिवा को गंभीर चोट लगी और ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: अपहरण और मर्डर केस में 31 सालों से फरार था Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक, गिरफ्तार
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.