—विज्ञापन—
इंटरनेट पर बिरला खानदान की बेटी अनन्या बिरला काफी सुर्खियों में हैं. वे मशहूर बिजनेसवुमन और कलाकार हैं. लेकिन इस बार उनका नाम विराट कोहली की टीम RCB से जुड़ रहा है. अब अनन्या फिल्म इंडस्ट्री के अलावा क्रिकेट में भी एक्टिवली नजर आएंगीं.
भारत में बिरला खानदान रईस परिवारों में से एक है. उसी परिवार की बेटी अनन्या बिरला इस समय इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. बता दें कि अनन्या अदित्या बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की बड़ी बेटी हैं. इनका जन्म 17 जुलाई, 1994 को मुंबई में हुआ. (Credit- Pinterest)
इतना बड़ा बिजनेस होने के बावजूद अनन्या ने अपने परिवार से अलग पहचान बनाई. उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में ‘स्वतंत्रा माइक्रोफिन’ नाम की कंपनी शुरू की. यह कंपनी गांव की महिलाओं को छोटे-छोटे कर्ज देती है ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें. (Credit- Pinterest)
आज अनन्या की यह कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस संस्था बन चुकी है. इसमें 4 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं और हजारों लोग काम करते हैं. अनन्या ने इकाई आसाई नाम की होम डेकोर कंपनी भी शुरू की, जो भारतीय कारीगरों का काम दुनिया भर में दिखाती है. (Credit- Pinterest)
अनन्या ने संगीत के क्षेत्र में भी नाम कमाया है. उन्होंने क्लासिकल संगीत सीखा और अंग्रेजी गाने गाए. वे पहली भारतीय कलाकार बनीं जिनका अंग्रेजी गाना प्लैटिनम सर्टिफाइड हुआ. उन्होंने गिटार, संतूर और पियानो भी बजाना सीखा है. (Credit- Pinterest)
फिल्मी दुनिया में अनन्या ने पहले गाने गाए, फिर अभिनय किया. फिर 2022 में वे वेब सीरीज में दिखीं और 2023 में ‘श्लोक: द देसी शेरलॉक’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई. इसके अलावा हाल ही में उन्होंने बिरला स्टूडियोज नाम से अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है. (Credit- Pinterest)
फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने के बाद अनन्या का नाम अब क्रिकेट की दुनिया में भी चर्चा में है. मार्च 2024 में, आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और अन्य निवेशकों के एक समूह ने ₹16,700 करोड़ ($1.78 बिलियन) की भारी-भरकम राशि में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से RCB का 100% मालिकाना हक हासिल कर लिया है.(Credit- Pinterest)
इस नई ओनरशिप के तहत अनन्या के भाई, आर्यमन विक्रम बिड़ला, टीम के चेयरमैन होंगे. वहीं अनन्या बिरला भी इस फ्रेंचाइजी के प्रबंधन और नेतृत्व का अहम हिस्सा होंगी. इस वजह से अनन्या बिरला का नाम इतना ज्यादा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in