Ladakh: बदल गया लद्दाख, 7 जिलों में बंटा स्वर्ग; जिन जगहों को आप एक्सप्लोर कर चुके, वो नए अवतार में दिखें… – Zee News

Ladakh news: लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने लद्दाख में पांच नए जिलों को मंजूरी दे दी है. इस तरह 7 जिलों में बंटने के बाद अब लद्दाख का टूरिज्म भी 7 अलग-अलग अनुभवों में बंट गया है. अब लद्दाख सिर्फ लेह नहीं रहा, यहां का हर नया जिला अपने आप में एक नया टूरिस्ट मैप बन गया है. नुब्रा का रेगिस्तान, जांस्कर की ट्रेकिंग, चांगथांग की झीलें और द्रास की ठंड हर जगह नई-नई कहानियां बनने की शुरुआत हो गई है.
Trending Photos
LG Vinay Saxena approved 5 new districts in Ladakh: अगर आपने लद्दाख देखा है, तो ये खबर आपको दोबारा वहां जाने पर मजबूर कर देगी और अगर नहीं देखा, तो ये आपकी पहली लद्दाख ट्रिप का मूड बनाने से लेकर बैग पैक करवाने तक अहम भूमिका निभा सकती है. इसके साथ ही अब इस बात की भी गारंटी हो गई है कि लोगों की अगली लद्दाख ट्रिप का रोमांच 100% बढ़ने जा रहा है. लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लद्दाख के लाखों लोगों को खुशखबरी दी है.

एलजी ने लिखा, ‘लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन. मैंने लद्दाख में 5 नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है. लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है.’ 

अब स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना होगा

यानी अब क्लियर हो गया है कि लद्दाख में अब कुल सात जिले हो गए हैं. एलजी ने जिन पांच नए जिलों को मंजूरी दी है, आइए उनके नाम आपको बताते हैं. अब पांच नए जिलों – नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास – के गठन के साथ, लद्दाख में अब मौजूदा दो ज़िलों के बजाय कुल सात जिले होंगे.’ अब स्थानीय लोगों को अपने काम कराने के लिए बहुत दूर स्थित जिला मुख्यालय नहीं जाना होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

(यह भी पढ़ें-तंदूर की तरह तप रहा देश, AC में भी सूख रहा गला; क्या 50 डिग्री के पार जाएगा पारा? जानिए शहर-दर-शहर गर्मी का हाल)

A historic day for Ladakh.
I have approved the notification for creation of five new districts in Ladakh, fulfilling the aspirations and long pending demand of the people of Ladakh.
With creation of five new districts – Nubra, Sham, Changthang, Zanskar and Drass – Ladakh will…
— LG Ladakh (@lg_ladakh) April 27, 2026
एलजी सक्सेना ने लिखा, ‘लोगों के विकास से जुड़ा ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है. गृह मंत्रालय की ओर से पहले अनुमोदित परिवर्तनकारी फैसले से जमीनी स्तर पर शासन-प्रशासन को मजबूती मिलेगी. खासकर सुदूर और दुर्गम इलाकों में रहने वालों को सार्वजनिक सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित होगी. इस फैसले से मैं लद्दाख के हर नागरिक को लाभान्वित करने की प्रतिबद्धता दोहराता हूं, क्योंकि हम एक उज्जवल, मजबूत और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं.’

सैलानियों को भी होगा फायदा

लद्दाख की जनता को सीधा लाभ होगा. गौरतलब है कि अब स्थानीय लोगों को प्रमाणपत्र, शिकायत, कोर्ट-कचहरी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. लेकिन अब उससे भी छुटकारा मिलेगा. पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में भी इजाफा होगा.
आपके पास कार हो या बाइक, अब लद्दाख को एक्सप्लोर करने वाले सभी सैलानियों को भी प्रशासन के फैसले से फायदा होगा. इस तरह 7 जिलों में बंटने के बाद अब लद्दाख का टूरिज्म भी 7 अलग-अलग अनुभवों में बंट गया है. नुब्रा का रेगिस्तान, जांस्कर की ट्रेकिंग, चांगथांग की झीलें और द्रास की ठंड हर जगह एक नई कहानी बनने की शुरुआत हो गई है.
सौ बात की एक बात ये है कि अब लद्दाख सिर्फ लेह-लद्दाख नहीं रहा है. हर नया जिला, नया टूरिस्ट मैप बन गया है. यानी जो इलाका आप एक्सप्लोर कर चुके हैं, वो नए फॉर्म में बदल चुकी हैं. आपने नुब्रा देखा होगा, लेकिन ‘जिला नुब्रा’ नहीं देखा होगा. इसी तरह जांस्कर की खूबसूरत घाटी अब जिला जांस्कार का हिस्सा बन गई है. इस तरह लद्दाख का हर नया जिला अब अपने यहां आने वाले सैलानियों को कुछ नया अहसास कराएगा. 
fallback

विकास और आर्थिक लाभ

5 नए जिले बनने से लद्दाख में आर्थिक परिवर्तन भी होगा. नए दफ्तर खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा. नए भवन, नए अस्पताल बनाने पड़ेंगे. यानी जन सुविधाएं तेजी से विकसित होंगी. नए जिले बनाने की कवायद काफी समय पहले से चल रही थी. प्रशासन ने फाइनली फैसला ले लिया है.
ये फैसला लोगों की मुश्किल जिंदगी को आसान बनाएगा. सर्विस डिलीवरी में तेजी लाएगा.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 22 साल का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है. ZEE न्यूज…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News