Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की सेल शुरू, 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई और 7000 रुपये तक का मिल रहा कैशबैक – Jagran

एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है।
भारत में iPhone Duo की सेल शुरू जानें कीमत ऑफर्स और फीचर्स
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध।
शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये, आकर्षक एक्सचेंज और EMI ऑफर्स।
एडवांस A20 प्रो चिप, iOS 27.1 और 48MP डुअल कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल के सबसे प्रीमियम iPhone Duo की सेल शुरू हो चुकी है। यह Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन है, जिसे कंपनी ने सितंबर महीने में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने पहले आईफोन 18 प्रो सीरीज की सेल शुरू की थी और अब उसका फोल्डेबल फोन भी बिक्री के लिए तैयार है।
iPhone Duo को भारत में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत फोल्डेबल आईफोन के 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके साथ ही 512GB वाले मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये है। इसके साथ ही इसका टॉप मॉडल 2TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4,49,900 रुपये है। यह डिवाइस Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
iPhone Duo को एपल के ऑनलाइन स्टोर, एपल स्टोर और पार्टरन रिटेलर्स जैसे – Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Lotus Electronics, और दूसरे प्रमुख स्टोर से खरीदा जा सकता है।

iPhone Duo की खरीदारी करने वाले यूजर्स को एपल ट्रेड इन प्रोग्राम के साथ iPhone 13 या उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल पर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही Apple is 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रहा है। अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर कंपनी 7000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। iPhone Duo की खरीदारी पर कंपनी 3 महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ और Apple Arcade का एक्सेस ऑफर कर रही है।
iPhone Duo को बुक-स्टायल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें 7.6-इंच की Super Retina XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4-इंच आउटर Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिस्प्ले ProMotion टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसमें Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। iPhone Duo में iOS 27.1 दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स जैसे Siri AI का सपोर्ट मिलता है। iPhone Duo में कंपनी ने 48-मेगापिक्सल Dual Fusion रियर कैमरा सिस्टम दिया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया है।
फोल्डेबल आईफोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C के साथ Wi-Fi 7, और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी दिया गया है। iPhone Duo में कंपनी ने डुअल बैटरी दी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह इनर डिस्प्ले में 31 घंटे तक और आउटर डिस्प्ले में 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर कर सकता है।
यह भी पढ़ें- फोन 3 लाख का और स्क्रीन रिपेयर 1.5 लाख की! सामने आया iPhone Duo का रिपेयरिंग कॉस्ट, देखें पूरी लिस्ट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News