Feedback
Apple में काम करने वाले कुछ तेलुगू कर्मचारियों को अचानक से अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, जिसके बाद Apple पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ तेलुगू कर्मचारियों ही क्यों नौकरी से निकाला गया है? दरअसल, 185 कर्मचारियों ने कंपनी के साथ फ्रॉड किया है और टैक्स चोरी करने का आरोप है. अमेरिकी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस मामले की खुलासा किया है.
कुछ तेलुगू कर्मचारियों ने Apple के एक खास प्रोग्राम Apple Matching Gifts Program का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है. इसका खुलासा खुद अमेरिका की इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (IRS) की तरफ से किया गया. इसमें तेलुगू लोग भी शामिल थे, जिसके बाद उनको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा.
Apple अमेरिका समेत दुनियाभर में बिजनेस करती है. अमेरिका में वह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी (CSR) का भी काम करती है. ऐसे में उसे डोनेशन और चैरिटी संबंधित काम भी करने पड़ते हैं. इस दौरान कंपनी के कर्मचारी भी हिस्सा लेते हैं और उनको भी डोनेशन करना पड़ता है.
Apple के फाइनेंस डिपार्टमेंट को पता चला कि IRS के मामले में गड़बड़ सामने आई है. इसके बाद जांच के बाद IRS ने इस पूरे मामले पर पर्दा उठाया और बताया कि कुछ कर्मचारी इसमें गड़बड़ी कर रहे थे और गलत तरीकों से उनका फायदा उठा रहे थे.
इसके बाद Apple की तरफ से एक कड़ा फैसला लिया गया. इस फैसले के तहत, इस केस में शामिल सभी कर्मचारियों से कहा कि जो भी इसमें शामिल है वे खुद इस्तीफा दे दें या फिर टर्मिनेशन का सामना करें.
इस फैसले के बाद से करीब 185 तेलुगू कर्माचारी ने अपनी नौकरी को छोड़ना पड़ा. इसमें सीनियर मैनेजर से लेकर एंट्री लेवल तक के एग्जीक्यूटिव तक शामिल रहे. इस घटना को कुछ तेलुगू एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया और अपनी चिंता भी जाहिर की.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू