Rajasthan Live News: एसआई भर्ती परीक्षा का भविष्य आज होगा तय, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद होगा फैसला – Zee News Hindi

Rajasthan Live News: जयपुर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बीआर ग्वाला का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे जयपुर के खातीपुरा स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा. ग्वाला आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पुलिस के आला अधिकारियों और रिटायर्ड अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. 
Trending Photos
Rajasthan Live News: जयपुर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बीआर ग्वाला का निधन हो गया है. वे बीते कई दिनों से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 3 बजे जयपुर में किया जाएगा और खातीपुरा स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. ग्वाला आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पुलिस के आला अधिकारियों और रिटायर्ड अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. वहीं भीषण शीतलहर का कहर राजस्थान में जारी है. प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट देखने को मिली है, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बदरा मंडरा रहे हैं. 

 

Rajasthan Live News: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की गौ- सेवा
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की गौ- सेवा, सुबह-सुबह उठकर गौशाला पहुंचे अक्षय कुमार, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा, इस दौरान मुंबई से आए कलाकार भी रहे उनके, होटल चोमू पैलेस में ठहरे हुए हैं अक्षय कुमार, एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं चौमूं.
Rajasthan Live News: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. कैलाश चंद्र शर्मा एवं अन्य की याचिका पर जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ मामले की सुनवाई करेगी. याचिकाकर्ताओं की मांग है कि पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद भर्ती रद्द की जानी चाहिए. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भी अपनी रिपोर्ट में इस परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की है.
Rajasthan Live News: राजस्थान के बालोतरा में एक अनोखा और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां एक नीम के पेड़ से सफ़ेद झाग निकल रहा है. यह झाग लगातार पेड़ से पानी की तरह बह रहा है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं. इस घटना के बाद लोगों ने इसे चमत्कार मानकर निंबेश्वर महादेव की स्थापना कर दी है. यह घटना जोधपुर में ट्यूबवेल से उगलती आग के बाद सामने आई है, जिससे लोगों में उत्सुकता और आश्चर्य है.
Rajasthan Live News: आज पूरे देश में गुरु गोविंद सिंह जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है, जो सिख समुदाय में बहुत महत्व रखता है. इस दिन गुरु गोविंद सिंह के जीवन और शिक्षाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने में समर्पित कर दिया था. उनके बलिदान ने न केवल सिख धर्म को मजबूत किया, बल्कि पूरे समाज को साहस और धर्म के प्रति निष्ठा का संदेश भी दिया.
आज सभी गुरुद्वारों में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन शामिल होगा. गुरु गोविंद सिंह ने सिख धर्म को एक नई दिशा देने के साथ-साथ खालसा पंथ की स्थापना भी की थी. उन्होंने 5 ककार को अनिवार्य बनाया और धार्मिक सहिष्णुता, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया. उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं.
Rajasthan Live News: सोशल मीडिया पर ग्राउंड लेवल के अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल  
भीलवाड़ा, इन दिनों भीलवाड़ा पुलिस के दिनमान चल रहे खराब, सोशल मीडिया पर ग्राउंड लेवल के अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, एक महिला और युवक से बदसलूकी का वीडियो हो रहा वायरल, हालांकि एसपी धर्मेंद्र यादव कर रहे पुलिसिंग के सुधार की कोशिश, लेकिन जमीनी स्तर के पुलिसकर्मी नहीं आ रहे बाज, जी मीडिया नहीं करता इस वीडियो की पुष्टि, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही पुलिस गाड़ी के नंबर भीलवाड़ा आरटीओ के मामले को दबाने के प्रयास कर रही भीलवाड़ा पुलिस.
fallback
Rajasthan Live News: पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के बिगड़े बोल 
झुंझुनूं, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के बिगड़े बोल, कहा बाथरूम में कॉकरोच से डरने वाले बनते हैं एसपी कलेक्टर, गोठड़ा में श्री सीमेंट के खिलाफ चल रहे धरने में कल दिया था बयान, राजेंद्र गुढ़ा का बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल.
Rajasthan Live News: जयपुर प्रदेश की पहली हिस्ट्रीशीट–हार्डकोर मॉनिटरिंग सेल बनेगी जयपुर में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में बनेगी स्पेशल सेल डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया के निर्देशन में काम करेगी सेल डीसीपी के अलावा 5 टेक्निकल और अनुभवी अवसर रहेंगे सेल में शामिल जिले के आदतन अपराधियों के मूवमेंट, गिरफ्तारी, जमानत बदमाशों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों के अनुसंधान की मॉनिटरिंग करेगी सेल अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के साथ ही उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क कराने का काम करेगी सेल बदमाशों को शरण देने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेगी पुलिस वेस्ट जिले में मौजूद है 315 हिस्ट्रीशीटर ऐसे में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए बनाई जा रही स्पेशल सेल
Rajasthan Live News: सायला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक अवैध बजरी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने भीनमाल-जीवाणा स्टेट हाईवे जाम कर दिया. देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से समझाइश की और अवैध बजरी के डंपर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी. समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटा दिया और शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. यह हादसा पोषाणा के पास हुआ.
Rajasthan Live News: आज से दिल्ली में राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लेंगे बैठक। डिप्टी CM डॉ. प्रेमचंद बैरवा हैं दिल्ली प्रवास पर। 2 दिवसीय बैठक में शामिल होंगे डिप्टी सीएम। दुर्घटनाओं में कमी लाने, परिवहन को बेहतर बनाने, सहित विभिन्न बिंदुओं पर होगी बैठक में चर्चा.
Rajasthan Live News: बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर खबर प्रदेश में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन का काउंटडाउन शुरू 9 जनवरी तक पूरी हो जाएगी जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया इससे पहले 7 जनवरी को दिल्ली में निर्वाचन को लेकर होने वाली बैठक में लगेगी सूची पर अंतिम मोहर बीजेपी मंडल अध्यक्षों की घोषणाएं होना ओ गई है शुरू संभवतया जयपुर में आज होगी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा गुजरात के पूर्व सीएम और राजस्थान निर्वाचन अधिकारी रूपाणी कराएंगे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संगठन पर्व पूरा होने के बाद कार्यकारिणी का होगा विस्तार, इसके बाद कार्यों के अनुरूप बनाएं जाएंगे पन्ना प्रमुख
Rajasthan Live News: बाड़मेर में ठंड ने एक बार फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. नश्तर सरीखी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है और वे कांप रहे हैं. कोहरे का भी वापस आगमन हो गया है, जिससे ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है. पिछले दो दिनों से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.
Rajasthan Live Update: प्रदेश में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए दी जानकारी 10 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय संभागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं घने से अति घना कोहरा दर्ज श्रीगंगानगर में दिन का तापमान सीधे 10 डिग्री लुढ़क कर 13.5 डिग्री रहा राजधानी जयपुर में 6.3 डिग्री गिरा कल दिन का तापमान और 20.7 डिग्री किया गया दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चितौड़गढ़ में 29.7 डिग्री हुआ दर्ज निन्मतम न्यूनतम तापमान टोंक में 6.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
Rajasthan Live Update; सीकर दिनवा लाड़खानी में गोपाल सिंह हत्याकांड मामला मुख्य आरोपी हिस्ट्री शीटर सतिया उर्फ सत्येंद्र पुलिस गिरफ्त से दूर तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक जनवरी को सतिया उर्फ सत्येंद्र ने साथियों से मिलकर दिया था वारदात को अंजाम पुलिस की सात टीम कर रही है आरोपी की तलाश
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News