Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भारत में हुईं लॉन्च, कलाई पर मिलेगा नया ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर – Jagran

Apple ने Apple Watch Series 12 और रग्ड Apple Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी हैं, जो नए S11 चिपसेट, …और पढ़ें
Apple लाया नई Watch Series 12 और Watch Ultra 4. 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में नए हेल्थ, फिटनेस और AI फीचर्स जोड़ते हुए Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 का एलान कर दिया है। दोनों मॉडल्स watchOS 27 पर चलते हैं और इनमें एक नया Readiness एप दिया गया है, जिसे डेली हेल्थ और रिकवरी की ज्यादा डिटेल्ड जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये वॉच बेहतर स्ट्रेंथ वर्कआउट ट्रैकिंग और अपग्रेडेड ऑप्टिकल सेंसिंग भी ऑफर करती हैं। Series 12 में सिरेमिक केस ऑप्शन की वापसी हुई है, जबकि Ultra 4 बेहतर बैटरी लाइफ देती है। बता दें कि Apple ने AirPods 5 और कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी पेश किया है।
Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत $399 (लगभग 37,956 रुपये) है। Apple Watch Ultra 4 की कीमत $799 (लगभग 76,000 रुपये) रखी गई है। Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 दोनों आज से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगी और दोनों स्मार्टवॉच की सेल 18 सितंबर, 2026 से शुरू होगी।
भारत में Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है, जबकि Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये रखी गई है।
Apple Watch Series 12 को 42mm और 46mm साइज में एल्युमिनियम, टाइटेनियम और सिरेमिक केस ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। एल्युमिनियम मॉडल्स डार्क ब्रॉन्ज, ब्लैक, लाइट गोल्ड और स्पेस ग्रे में आए हैं, जबकि टाइटेनियम वेरिएंट्स रेडिएंट गोल्ड और नेचुरल टाइटेनियम में आए हैं। नया सिरेमिक मॉडल पर्ल व्हाइट और नाइट ब्लू में उपलब्ध है।
वहीं Apple Watch Ultra 4 को नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में पेश किया गया है। कंपनी ने अपने ट्रेल लूप, अल्पाइन लूप और ओशन बैंड ऑप्शन्स के लिए नए कलर्स भी पेश किए हैं। ओशन बैंड्स अब ट्रांसलूसेंट सिलिकॉन मैटेरियल का इस्तेमाल करते हैं और ट्रांसलूसेंट ग्रे, केल्प और ब्लैक में अवेलेबल हैं।

Apple Watch Series 12 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम पेश किया है, जो नए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि ऑप्टिकल हार्ट सेंसर बड़े और पावर-एफिशिएंट ग्रीन LEDs का इस्तेमाल करता है और दिन भर हर पांच सेकंड में हार्ट रेट मेजर करता है। ये स्मार्टवॉच पहले की तुलना में 24 गुना ज्यादा बार HRV (हार्ट रेट वेरिएबिलिटी) भी मेजर करती है। कंपनी ने दो HRV मेजरमेंट्स पेश किए हैं: रिकवरी HRV और ओवरऑल HRV।
Watch Series 12 में नए Readiness स्कोर्स भी मिलते हैं। ये फीचर रीसेंट एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, वाइटल्स और स्लीप डेटा को एनालाइज करके 0 से 10 तक का डेली स्कोर देता है। इसके साथ ही ये चार में से एक रेकेमेंडेशन भी देता है: रिकवर, पेस योरसेल्फ, रेडी, या गो फॉर इट।
कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच 24 घंटे तक की नॉर्मल बैटरी लाइफ देती है, जो पिछले मॉडल से 25 प्रतिशत ज्यादा है। Apple का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे तक की एडिशनल बैटरी लाइफ मिल सकती है। Apple Watch Series 12, watchOS 27 के जरिए Siri AI को सपोर्ट करती है। ब्रांड ने एक नया Siri एप और Siri मॉड्यूलर वॉच फेस पेश किया है, जिससे यूजर्स सीधे कलाई से बातचीत जारी रख सकते हैं और Apple Intelligence की कैपेबिलिटीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये नई स्मार्टवॉच नए S11 चिपसेट पर चलती है। ये चिपसेट Apple Watch Series 12 पर नए ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स भी इनेबल करता है, जिनमें साउंड रिकॉग्निशन, लाइव रिवाइंड, Siri रीकैप और Shazam इंटीग्रेशन शामिल हैं।
Apple Watch Ultra 4 ब्रांड की लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच है। इसमें भी वही हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और S11 चिपसेट मिलता है, जो Apple Watch Series 12 में दिया गया है। Watch Ultra 4 में नया Readiness फीचर भी है, जो एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, वाइटल्स और स्लीप डेटा को मिलाकर 0-10 का स्कोर देता है। हालांकि Series 12 के उलट Ultra 4 को लंबी आउटडोर एक्टिविटीज और ज्यादा एंड्योरेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Ultra 4 में Apple का री-डिजाइन्ड पेडोमीटर मॉडल और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव इनडोर वर्कआउट के दौरान दूरी के मेजरमेंट को बेहतर बनाते हैं और दिन भर ज्यादा सटीक स्टेप काउंट देते हैं।
ये स्मार्टवॉच नॉर्मल इस्तेमाल में 50 घंटे तक और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में यूजर्स को 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News