Muzaffarnagar News: नई मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज पर झूठा प्रपंच रचकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो जारी कर मां-बेटी का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी है।
बुधवार को मंडी क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी के साथ एसएसपी से मिली। उसने बताया कि एक साल पूर्व बीमारी के कारण उसके पति का देहांत हो गया था। वह खुद ही तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पति की गैर सम्प्रदाय के एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि यशवीर महाराज ने अपनी वीडियो जारी कर पीड़िता व उसकी बेटी के बारे में कहा कि उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, जबकि यह पूरी तरह गलत है।
महिला ने बताया कि हमने कोई धर्म परितर्वन नहीं किया है। महिला का आरोप है कि स्वामी यशवीर ने उसे और उसकी बेटी को बदनाम करने का प्रयास किया है, जिस कारण वह अपनी पुत्री की शादी भी नहीं कर पा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक को सौंपी है। इस मामले में स्वामी यशवीर महाराज का कहना है कि उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play