Ara News: पीएनबी में पुरस्कार वितरण समारोह और संगोष्ठी – Hindustan

Ara News: आरा, हिप्र.। पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय में शुक्रवार को मंडल प्रमुख उत्पल कुमार की अध्यक्षता में हिन्दी माह समापन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल प्रमुख शक्ति कुमार, मुख्य प्रबंधक स्वाति सिंह, मुख्य प्रबंधक करण कुमार, एलडीएम विभूति पांडेय और मंडल कार्यालय व विभिन्न शाखाओं के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना और उनकी साहित्यिक व रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। संगोष्ठी में बैंकिंग कार्यों में सरल व प्रभावी हिन्दी के प्रयोग पर चर्चा की गई।
साथ ही काव्य पाठ, संगीत प्रस्तुति और हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति उत्साह, जागरूकता व सहभागिता को बढ़ावा मिला। मंडल प्रमुख ने दैनिक बैंकिंग कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। संचालन डॉ पूनम साव ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News