Ara News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के प्रदर्शन में दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार – livehindustan.com

Ara News: वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस की कार्रवाई अभियुक्तों के पास से देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मैगजीन बरामद आरा/बिहिया। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो नाबालिगों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी लक्ष्मण राय का पुत्र प्रकाश कुमार बताया जा रहा है।

नाबालिग बहोरनपुर और बिहिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों को एक-दूसरे की निशानदेही पर शनिवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। हथियार की बरामदगी प्रकाश कुमार के घर से की गयी है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से रविवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार बिहिया मेला रोड निवासी एक नाबालिग का एक वीडियो कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें वह अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की। उसने बताया कि हथियार उसका दोस्त प्रकाश कुमार अपने पास रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यादवपुर गांव निवासी प्रकाश कुमार के घर छापेमारी की और बोरा में छुपाकर रखा गया देसी पिस्टल, दो कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया।

पुलिस के अनुसार प्रकाश कुमार ने पूछताछ में बताया कि बहोरनपुर निवासी नाबालिग ने उसे हथियार और कारतूस रखने के दिलाया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे नाबालिग को भी पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस की ओर से तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने हथियार के बारे में पूछताछ करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News