Araria News: अष्टयाम सह संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Hindustan

Araria News: अष्टयाम सह संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर आयोजित 24 घंटे का धार्मिक अनुष्ठान प्रखंड के मटियारी पंचायत के ठाकुर टोला में हो रहा आयोजन फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित ठाकुर टोला इन दिनों पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर है।

मंगलवार से शुरू हुए 24 घंटे के अष्टयाम सह संकीर्तन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारों ओर … हरे राम-हरे राम, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण.. की मधुर धुन गूंजने से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संकीर्तन में शामिल होकर भगवान के नाम का स्मरण कर रहे हैं। समाजसेवी हेमू बोथरा, ललित अग्रवाल एवं सुशील पुगलिया की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित अभिषेक दुबे के नेतृत्व में आधा दर्जन विद्वान पंडितों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया।

हवन के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन-कीर्तन मंडलियों ने संकीर्तन प्रारंभ किया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे। आयोजनकर्ता एवं मुख्य यजमान हेमू बोथरा और ललित अग्रवाल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विश्व शांति, मानव कल्याण तथा समाज में सुख, समृद्धि और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।

अष्टयाम सह संकीर्तन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे पूरे उत्साह के साथ भगवान के भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर दिलीप गोलछा, नैतिक अग्रवाल, काव्या बोथरा, पवन शर्मा, आदर्श गोयल, मनोज गुप्ता, पप्पू फिटकरी, संतोष डागा, रानू चैनवाला, दीपक समदरिया,कपलेश्वर मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाभंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। फारबिसगंज फोटो संख्या 21: फारबिसगंज के मटियारी में आयोजित अष्टयाय सह संकीर्तन में भाग लेते कलाकर व मुख्य यजमान।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News