Arthik Rashifal 13 दिसंबर 2024: मिथुन राशि वालों का आय उम्मीद से बेहतर होगी, जानें अन्य राशियों का हाल – Aaj Tak

Feedback
मेष- धन संपत्ति से संबंधी मामले पक्ष में बनेंगे. कला कार्यों में तेजी रखेंगे. करियर कारोबार में इच्छित परिणाम रहेंगे. करियर उछाल पर बना रहेगा. सूझबूझ से काम लेंगे. लेनदेन में सतर्कता रखेंगे. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. आधुनिक विषयों में सहज रहेंगे. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. प्रभाव में वृद्धि होगी. लाभ संवार लेगा. उपलब्धियां बढ़ेंगी.

वृष- पेशेवर कार्या में साझेदारी की भावना बढ़ेगी. कार्यों को स्पष्टता लाएंगे. कार्य प्रदर्शन में सजगता बनाए रखें. बजट पर फोकस बढ़ाएंगे. योजना के अनुसार कार्य करेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में धैर्य रखेंगे. ठगी के शिकार होने से बचें. कार्य व्यापार के लिए अनावश्ंयक बातों अनदेखा करें. अफवाह में न आएं. नीति नियम पर जोर दें. विविध मामलों में सहज बने रहेंगे. लुभावने वादों के प्रलोभन में न आएं. व्यवसायिक गतिविधियां सुधार पर रहेंगी.
मिथुन – वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे. कार्य समय से पूरे करेंगे. लाभांश प्रभावी बना रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयासों को समर्थन मिलेगा. आय उम्मीद से अच्छी रहेगी. तेजी बनाए रखें. पेशेवर उन्नति की राह बनाए रखेंगे. सभी का साथ समर्थन पाएंगे. व्यवस्था को मजबूती देंगे. कामकाज अनुकूल रहेगा. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. अच्छे समय का लाभ उठाएं. विरोधी सक्रियता दिखा सकते हैं. समय प्रबंधन रखें.

कर्क –लगन से लक्ष्य पूरे करेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. शासन प्रशासन के काम पक्ष में बनेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. विरोधियों में कमी आएगीं. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. वार्ताएं हितकर होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रबंधन बल पाएगा. तेजी बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. जीत का भाव बढ़ेगा. लाभ के अवसर बने रहेंगे. पदोन्नति के संकेत हैं. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. जरूरी कार्य लंबित न रखें.

सिंह – आर्थिक वृद्धि के नए स्त्रोत निर्मित होंगे. पद प्रतिष्ठा और अवसर बढ़ेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. जल्दबाजी न दिखाएं. यात्रा पर जा सकते हैं. विनम्रता बनाए रखें. कारोबारी विस्तार पर ध्यान देंगे. पेशेवर सहयोग की भावना रखेंगे. कार्य अवरोध स्वतः दूर होंगे. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे. सक्रियता से काम लेंगे. सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.
कन्या- कार्य व्यापार में शाम से तेज सुधार आ सकता है. सूझबूझ से योजनाएं आगे बढेंगी. अति उत्साह से बचें. संग्रह संरक्षण में बेहतर बने रहेंगे. अकारण हस्तक्षेप करने से बचें. लापरवाही नहीं दिखाएंगे. लेनदेन में सावधान रहेंगे. अनुशासन अनुपालन पर ध्यान देंगे. करीबियों की सलाह मानेंगे. शोध विषयों से जुड़ेंगे. कामकाज मिलाजुला रहेगा. पेशेवर विषयों की सूची बनाकर सूझबूझ से आगे बढ़ें. लापरवाही न बरतें. सक्रियता दिखाएं.
तुला –  पेशेवर कार्य समय पर पूरे करें. निर्णय लेने में सहज रहें. स्थिरता बनी रहेगी. साझा प्रयासों में श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. मूल्यवान खरीदी कर सकते हैं. खर्च पर ध्यान दें. सफलता की राहें खुलेंगी. साझा कार्यों पर जोर देंगे. भूमि भवन के मामले बेहतर बने रहेंगे. संबंध संवरेंगे. वाणिज्य व्यापार गति लेंगे. आर्थिक मामले प्रभावशाली रहेंगे. अनुबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. सहकारिता की भावना रखेंगे. सबका सहयोग पाएंगे.
वृश्चिक –नीतिगत मामलों में अनुभवियों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. ठगों से सजगता बनाए रहेंगे. कारोबार में सतर्कता लाएंगे. लाभ का प्रतिशत सामान्य बना रहेगा. बहस विवाद एवं व्यर्थ के तर्क से बचेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएंगे. दूर देश के कार्यों में गति आएगी. बड़प्पन बनाए रखें. नए लोगों से सहज सावधानी बरतें. लोभ प्रलोभन की योजनाओं से बचें. रूटीन संवारें.
धनु – वाणिज्यिक विषयों में योग्यता और कौशल से इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. परीक्षा में प्रभावी रहेंगे. विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है. लाभ व्यापार पक्ष में बनेंगे. सोच बड़ी रखें. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. शुभ समय को भुनाएं. आर्थिक मामलों पर फोकस बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे. करियर कारोबार में अवसर बढ़ेंगे. व्यवस्था व सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.
मकर – कारोबारी मित्र सहयोग बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में धैर्य दिखाएंगे. व्यक्तिगत सौदेबाजी पक्ष में बनेगी. अनुबंधों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. सोच विचारकर पहल करेंगे. मितभाषी बने रहें. उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. जिद अहंकार और भावावेश से बचें. खर्च निवेश में बजट पर ध्यान दें. योजना बनाकर कार्य करें. व्यापार में शुभता रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. जिद में नहीं आएंगे.
कुंभ – जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. कारोबारियों में सहयोग का भाव रहेगा. सीमित दूरी की महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है. प्रयासों में सफल होंगे. भरोसा बढ़ाएंगे. विविध विषयों में तेजी आएगी. पेशेवरों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. उम्दा प्रदर्शन बना रहेगा. निसंकोच रहेंगे. लाभ विस्तार बेहतर बना रहेगा. मनोवांछित लाभ संभव है. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. कार्यस्थल पर समय देंगे. कामकाजी संबंधों में सुधार आएगा.
मीन – संग्रह संरक्षण में रुचि बनी रहेगी. पेशेवर रिश्तों पर ध्यान देंगे. बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. पेशेवर मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. अवसर भुनाएंगे. पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में बढ़त रहेगी. आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे. बचत पर जोर रहेगा. साहस संपर्क से लाभ बेहतर बनेगा. संपर्क बढ़ेगा. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. करियर कारोबार में वृद्धि होगी. वरिष्ठ जनों से भेंट होगी. धनधान्य की प्रचुरता रहेगी.

 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News