Feedback
मेष
मेष राशि के जातकों को सीख और सलाह पर अमल रखना चाहिए. वे अधिकारी के आदेश की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. वे अनुभवी लोगों से नजदीकी बनाए रखें. उद्योग और व्यापार में निवेश के प्रयास बढ़ेंगे. ठगों से बचकर रहें.
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए वित्तीय मामलों में प्रभावशाली रहेंगे. विभिन्न योजनाओं में लाभ बढ़ेगा. सफलता की संभावना बल पाएगी.
मिथुन
मिथुन राशि के जातक वित्तीय योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. व्यवस्थागत समझ और स्पष्टता बढ़ेगी. विविध मामले लाभप्रद रहेंगे.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए वित्तीय सकारात्मकता बनी रहेगी. वे आर्थिक प्रयासों में सक्रियता बढ़ाएंगे. उनमें साहस, पराक्रम और तेजी बनी रहेगी. जिम्मेदारों का संपर्क और संचार बेहतर रहेगा. उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे.
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए वित्तीय अनुकूलन बना रहेगा. संग्रह और संरक्षण में वृद्धि बनी रहेगी. वे परंपरागत व्यवसाय और धन-संपत्ति पर ध्यान देंगे. श्रेष्ठ योजनाओं को सुधारेंगे.
कन्या
कन्या राशि के जातकों की व्यावसायिक विषयों में तेजी बनी रहेगी. वे सक्रियता से आगे बढ़ेंगे.
तुला
तुला राशि के जातकों की किसी बड़े निवेश एवं कार्यविस्तार की सोच रहेगी. वे बड़ों की सलाह से चलेंगे. वित्त प्रबंधन बढ़ाएं. आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. पेशेवर मामलों में लाभ सामान्य रहेगा.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं. वे अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित रखेंगे. कार्यक्षेत्र में आर्थिक अवसर बढ़ेंगे. उनका हर तरफ प्रभाव बढ़ेगा.
धनु
धनु राशि के जातकों को ऐच्छिक उपलब्धि संभव है. शासन और प्रशासन से लाभ मिलेगा. उन्हें शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए वित्तीय लाभ सुधरेगा. धन-धान्य में बढ़त होगी. साख और सम्मान बढ़ेगा. वे लक्ष्य पाने का प्रयास करेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. हर तरफ शुभ संयोग बनेंगे. उनके भीतर सबके प्रति सहयोग की भावना रहेगी.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए बजट की समस्या बनी रह सकती है. उन्हें आर्थिक विषयों में भूल-चूक और लापरवाही से बचना चाहिए.
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामले बेहतर बने रहेंगे. वे नेतृत्व पर ध्यान देंगे. वाणिज्यिक विषयों में सजगता बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू