Asaduddin Owaisi ने Bihar बड़ा मुद्दा उठाया; बोले, पहले मरता है मुसलमान – Zee News

Asaduddin Owaisi in Bihar: असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बिहार में शिशु मृत्यु दर का मुद्दा उठाया है और कहा है कि राज्य का देश में 27वां स्थान है.
Trending Photos
Asaduddin Owaisi in Bihar: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी इस वक्त बिहार के अलग-अलग जगहों पर जाकर चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं. वह लगातार नीतीश सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों ले रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने बिहार का एक अहम मुद्दा उठाया है और कहा है कि सबसे पहले मुसलमान मरता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मां और बहनें आपके 7 हजार रुपये का क्या करेंगी, अगर उनका बच्चा ही नहीं बचेगा, वह उस पैसों को चूल्हें में झोंक देंगी और पूछेंगे कि आपने अस्पताल क्यों नहीं बनवाया. 

क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब मां किसी बच्चे को पैदा करती है तो बहुत तकलीफ उठाती है. बिहार में पॉजीशन यह है कि जब एक मां 9 महीने बच्चे को पेट में रखने के बाद पैदा करती है तो वह बच्चा मर जाता है. जिसे इंग्लिश में इनफेन्ट मोर्टालिटी रेट और हिंदी में उसे शिशु मृत्यु दर कहते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में इस मामले में बिहार का 29 प्रदेशों में 27वां नंबर है. देश के प्रधानमंत्री आकर कहते हैं कि हमने बिहार में यह कर दिया और बिहार में वह कर दिया. हम बिहार की महिलाओं को पैसे देंगे. 25 लाख महिलाओं को हमने 7-7 हजार रुपये दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

तुम्हारे 7 हजार को आग लगा देगी वह मां

शिशु मृत्यु दर में बिहार देश में 27वें स्थान पर है, इसका जिम्मेदार कौन है? @narendramodi@NitishKumar को बिहार की जनता को जवाब देना चाहिए। pic.twitter.com/s5i4L0VzC7
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 29, 2025
ओवैसी ने सरकार से सवाल पूछा कि अगर कोई मां अपने पेट में तकलीफों के साथ बच्चे को रखती है और उसे पैदा करती है और उसका बच्चा तुम्हारी नाकामी की वजह से मर जाता है, और तुम उस मां के अकाउंट में 7 हजार रुपये डाल रहे हैं. वह मां उन 7 हजार रुपये को निकालकर आग में जला देगी और कहेगी कि मेरा बच्चा या बच्ची मरी क्यों? तुमने अस्पताल क्यों नहीं बनवाया?

ओवैसी ने पेश किया नीति आयोग का डेटा

असदुद्दीन ओवैसी ने नीति आयोग का डेटा पेश करते हुए कहा कि जो बच्चे पूरी तरह से डेवलप नहीं हो पाते हैं, उस मामले में बिहार की पॉजीशन 27वें नंबर पर है. जिन बच्चों का वजन कम रह जाता है, उस मामले में भी बिहार 27वें पॉजीशन पर है. इसके बाद किस मुंह से बिहार के 20 साल के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में हमने सब कुछ कर दिया.

सबसे पहले मरता है मुसलमान

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि आप यह भी देखिए कि बिहार में सबसे पहले कौन मरता है? सबसे पहले मुसलमान मरता है. ये सरकार का डेटा है, ओवैसी के बयान का कोई जुमला नहीं है. ये सरकार कह रही है कि बिहार में सबसे पहले मरने वाला मुसलमान है.
गरीबी का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि जो गांव में मुसलमान रहते हैं वह 50 फीसद गरीबी रेखा के नीचे हैं, वहीं जो शहर में रहता है वह 44 फीसद है. क्या इसका जिम्मेदार ओवैसी है? ये सब किसलिए हो रहा है. ये इसलिए हो रहा है कि आप मुत्तहिद होकर अपने वोट का इस्तेमाल नहीं करते हैं.
समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य …और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News