Assembly Election Result: सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी गिनती, कहां देखें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का लाइव? – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत निर्वाचन आयोग 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित करेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी औ …और पढ़ें
4 मई को नतीजे सुबह 8 बजे से होगी गिनती (फाइल फोटो)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित करेगा। पिछले कुछ हफ्तों में ये चुनाव कई चरणों में कराए गए थे, जिनमें सभी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मतदान भी अच्छा रहा।
मतगणना सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। शुरुआती कुछ घंटों में रुझान आने लगेंगे और दिन के अंत तक लगभग सभी सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे।
election (1)
गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होती है, जिसमें सेवा कर्मियों, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और अन्य लोगों के वोट शामिल होते हैं, जो सीधे मतदान नहीं कर पाए थे। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होती है, जिसमें हर मशीन को अधिकारियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाता है।
पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती की जाती है। हर मशीन से यह साफ हो जाता है कि किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होती है और इसमें उम्मीदवारों के एजेंट भी मौजूद रहते हैं।
गिनती के दौरान हर राउंड के बाद अपडेट जारी किया जाता है, जिससे यह पता चलता रहता है कि कौन उम्मीदवार आगे चल रहा है और किस सीट पर मुकाबला कड़ा है।
election (2)
आप विधानसभा चुनाव के नतीजों की लाइव कवरेज दैनिक जागरण के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यहां आपको पूरे दिन लगातार अपडेट, ग्राउंड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञों की राय मिलेगी। वेबसाइट पर सीटवार नतीजे, पार्टी के हिसाब से आंकड़े और लाइव डैशबोर्ड भी उपलब्ध होंगे, जिससे आप हर पल की जानकारी आसानी से ले सकेंगे।
इसके अलावा, दैनिक जागरण के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आप तेजी से अपडेट, वीडियो और ब्रेकिंग न्यूज पा सकते हैं, जिससे चलते-फिरते भी नतीजों पर नजर रखी जा सकती है।
बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026: कोलकाता समेत ये 37 सीटें तय करती हैं सत्ता का रास्ता

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News