Feedback
बेंगलुरू में काम कर रहे 34 साल के AI इंजीनियर इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली (Atul Subhash Suicide Case). अतुल ने खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत 9 मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया, जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं.
अतुल सुभाष ने खुदकुशी से 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा. 81 मिनट का वीडियो भी बनाया है. इनमें उन्होंने अपनी पूरी व्यथा कथा कह डाली है. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, “मेरे ही टैक्स के पैसे से ये अदालत, ये पुलिस और पूरा सिस्टम मुझे और मेरे परिवार और मेरे जैसे और भी लोगों को परेशान करेगा. और मैं ही नहीं रहूंगा तो ना तो पैसा होगा और न ही मेरे माता-पिता, भाई को परेशान करने की कोई वजह होगी.” अतुल को लगता है कि उनको या उनके जैसे लोगों को न्याय मिलेगा?
बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले आईटी प्रोफेशनल अतुल सुभाष की ससुरालवाले जौनपुर से फरार हैं. यूपी पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कर्नाटक पुलिस से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले अतुल सुभाष ने मरने से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है. 81 मिनट का वीडियो बनाया है. इनमें उन्होंने अपनी पूरी व्यथा कथा कह डाली है. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, उनके ही टैक्स के पैसे से ये अदालत, ये पुलिस और पूरा सिस्टम उन्हें और उनके परिवार और उनके जैसे और भी लोगों को परेशान करेगा. और वे ही नहीं रहेंगे तो ना तो पैसा होगा और न ही उनके माता-पिता, भाई को परेशान करने की कोई वजह होगी. अतुल को लगता था कि उनको या उनके जैसे लोगों को इसांफ मिलेगा.
‘आज तक’ के स्टूडियों पहुंचे ऋषि के भाई ओमजी त्रिवेदी ने हमें बताया कि ऋषि त्रिवेदी के साथ भी अतुल जैसी घटना हुई थी, उन्होंने कथित तौर पर अपनी पत्नी शिखा अवस्थी के उत्पीड़न से तंग आकर 27 दिसंबर, 2023 को आत्महत्या कर ली थी.
साल 2018 में आयशा की शादी राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ खान से हुई थी. दोनों की लव मैरिज थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही आयशा को आरिफ द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. शादी के 6 महीने बाद से आरिफ ने आयशा को अहमदाबाद के वटवा में रहने वाले उसके पिता लियाकत अली के पास छोड़ दिया था. आरिफ अपनी पत्नी आयशा को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था.
वकील दिनेश मिश्रा ने ‘आजतक’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि पत्नी निकिता सिंघानिया बेटे को अतुल सुभाष से मिलने नहीं देती थी. जबकि, बेटा बार-बार पिता से मिलने की जिद करता था. बेटे से ना मिल पाने की कसक में अतुल अपसेट और मायूस रहते थे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू