Auraiya News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय भनोट से संबंधित प्रकरण को लेकर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं के सम्मान और गरिमा से जुड़े विषय पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। अधिवक्ता समुदाय न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उसके सम्मान से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रकरण में न्यायोचित कदम उठाए जाने की अपेक्षा जताई।महामंत्री
हरिभानु अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय, संविधान और विधि के शासन में विश्वास रखता है। न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय के बीच पारस्परिक सम्मान, मर्यादा और सौहार्द बना रहना आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं की भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शेखर मिश्रा, धर्मवीर त्रिपाठी, श्रीनारायण त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, बलराम राजपूत, राजवीर पाल, आशु चतुर्वेदी, अमरेश पांडेय, गोपाल शुक्ला, नितिन शुक्ला और पम्मू शुक्ला आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play