नई दिल्ली. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का वनडे में बुरा हाल है. कंगारू टीम को पिछली तीन वनडे द्विपक्षीय सीरीज में हार मिली है. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में जाकर वनडे सीरीज में मात दी है. मेहमान साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0से आगे है. दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराया वहीं पहले वनडे में उसने मेजबानों को 98 रनों से पराजित किया था.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज रविवार को खेला जाएगा. मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें टकराएंगी.इसी वेन्यू पर दूसरा वनडे भी खेला था. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज पिछले साल सितंबर में जीती थी, जब उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 3-2 से हराया था. उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया नवंबर 2024 में पाकिस्तान से 1-2 और इस साल फरवरी में श्रीलंका से 0-2 से हार का सामना किया है.
मुंबई क्रिकेट संघ मेरी मां की तरह है…मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं, लिटिल मास्टर ने क्यों कहा ऐसा
इतनी कीमत में खरीद सकते हैं आलीशान घर, एमएस धोनी ने रांची की सड़कों पर दौड़ाई धांसू कार