Avatar 3 OTT Release Date: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म देखें Avatar 3? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी फिल्म Avatar: Fire and Ash के बहुत सारे फैंस हैं. यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है.
जेम्स कैमरून की प्रसिद्ध अवतार सीरीज की तीसरी फिल्म Avatar: Fire and Ash दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म पांडोरा की दुनिया में नई कहानी लेकर आई है, जहां आग और राख के बीच रोमांचक संघर्ष दिखाया गया है.
इस फिल्म के फैंस आपको विश्वभर में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे. दिसंबर, 2025 में जब भारत में धुरंधर का क्रेज था, उस वक्त भी Avatar: Fire and Ash ने अपने लिए खास जगह बनाकर रखी हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और करोड़ों दर्शकों को अपनी ओर खींचा. अब घर बैठे इसे देखने का इंतजार खत्म होने वाला है.
अवतार फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि यह फिल्म 31 मार्च 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी. यह Amazon Prime Video पर ऑन डिमांड (PVOD) के रूप में आएगी. मतलब आप इसे किराए पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं.
भारत में फिल्म Amazon Prime Video और Apple TV पर 31 मार्च 2026 से रेंट या खरीद के लिए उपलब्ध होगी. आप आसानी से इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर इसे देख सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Amazon Prime Video पर यह विशेष रूप से दिखाई देगी.
फुल स्ट्रीमिंग के लिए फिल्म Disney+ पर ग्लोबली रिलीज होने की उम्मीद है. भारत में यह JioHotstar (Disney+ Hotstar) पर आएगी. हालांकि, इसकी सटीक स्ट्रीमिंग डेट अभी घोषित नहीं हुई है. अनुमान है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच यह JioHotstar पर आ सकती है.
Avatar: Fire and Ash में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन और इमोशनल कहानी है. जेक सुली और नेतिरी की कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म PG-13 रेटेड है, यानी परिवार के साथ देखी जा सकती है लेकिन कुछ सीन थोड़े इंटेंस हो सकते हैं. बता दें कि इस फिल्म को 7.4 IMDb रेटिंग मिली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News