Azamgarh News: गोष्ठी में हरिऔध के योगदान पर चर्चा – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रामराजी देवी महिला पीजी कालेज सुराई सठियांव में हिंदी विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आजमगढ़ के साहित्यिक अवदान पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रोफेसर गीता सिंह ने कहा कि हरिऔध खड़ी बोली के प्रारंभिक पुरस्कर्ता थे। उन्होंने खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य प्रियप्रवास लिखा। प्रिय प्रवास के राधा और कृष्ण उनकी मौलिक उद्भावना की देन है। इन पर भक्तिकालीन या रीतिकालीन प्रकृति का कोई प्रभाव दिखाई नहीं पड़ता। प्रिय प्रवास में प्रेम कर्तव्य पथ का आकाशदीप बनकर मानव मूल्य को आलोकित करता है। कृष्ण प्रिया राधा लोकसेविका बन जाती हैं और अपने प्रेम की पूर्णता इसी में मानती हैं।
प्रियप्रवास का उद्देश्य ही विश्व कल्याण, विश्व प्रेम और विश्वमैत्री है। इसके अलावा डॅाक्टर इंदू श्रीवास्तव, डॉक्टर निधि सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार यादव, डॉक्टर नईम अहमद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शशिकला यादव व संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु श्रीवास्तव ने किया। अंत में प्रवक्ता मीरा यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News