Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडीह गांव में घर में भीतर विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिवार के लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। विवाहिता के भाई ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी अगस्त त्रिपाठी की बेटी मधु की शादी छह साल पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव निवासी माता प्रसाद पांडेय के साथ हुई थी। मधु के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि माता प्रसाद पांडेय अपनी मां इंद्रावती को लेकर सोमवार को पिंडदान करने बिहार के गया गए थे।
घर पर मधु अपने दो बेटों और दो ननद के साथ थी। बुधवार रात में संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। उसके गले पर निशान थे। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही माता प्रसाद पांडेय अपनी मां के साथ घर लौट आए। परिवार में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर मधु के भाई जुगनू त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play