Sitamarhi News: डुमरा। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर के रिसाव से सुरेश बैठा के घर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी की 17 वर्षीय पुत्री रुनझून कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।
ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगलगी की इस घटना में घर में रखा करीब पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की तत्परता और अग्निशमन टीम की कार्रवाई से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। स्थानीय मुखिया संजीव कुमार बाजीतपुरी ने पीड़ित परिवार को अपने निजी कोष से नकद व आनाज उपलब्ध कराया है। वहीं मुखिया के पहल पर डुमरा अंचला अधिकारी अंकु गुप्ता ने तत्काल पीड़ित परिवार को पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराया है और सरकार से मिलने वाली हर संभव सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play